✕

होम / यूटिलिटी / सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर किसी ब्रैंड का नाम नहीं ले सकते - मनीषा भटटाचार्य

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर किसी ब्रैंड का नाम नहीं ले सकते - मनीषा भटटाचार्य

अब तक कई बिल आ चुके हैं, जिसमें टेलीकम्‍यूनिकेशन बिल से लेकर डाटा प्रोटेक्‍शन बिल सहित कई अन्‍य बिल हैं. जो इस पर नियंत्रण लगाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साइबर लॉ और सुप्रीम कोर्ट के वकील पवन दुग्‍गल की ओर से आयोजित साइबर लॉ, साइबर क्राइम और साइबर सिक्‍योरिटी पर रहे इंटरनेशनल कांफ्रेस में देश विदेश के कई विशेषज्ञों ने अलग अलग विषयों पर अपनी बात कही. तीन दिन चलने वाली इस इंटरनेशनल कॉन्‍फ्रेंस में साइबर सिक्‍योरिटी पर बोलते हुए कई विशेषज्ञों ने अपनी बात कही. इस कॉन्‍फ्रेंस में सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले झूठ, मिसइनफॉरमेशन सहित कई और मामलों को लेकर अपनी बात कही गई इसमें पहुंचे कई लोगों ने कहा कि आज सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल कई तरह के ऐसे कार्यो के लिए हो रहा है, जिसके लिए नहीं होना चाहिए.

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर किसी ब्रैंड का नाम नहीं ले सकते
इस कांफ्रेस में पहुंची मनीषा भटटाचार्य ने कहा कि आज सोशल मीडिया में प्रभावित करने वाले लोगों के लिए सरकार के कंज्‍यूमर अफेयर मंत्रालय की ओर से हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की गई थी. इसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया पर प्रभावित करने वाले लोग किसी भी ब्रैंड का नाम रिवील नहीं कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि सरकार पिछले लंबे समय से इस दिशा में काम कर रही है. अब तक कई बिल आ चुके हैं, जिसमें टेलीकम्‍यूनिकेशन बिल से लेकर डाटा प्रोटेक्‍शन बिल सहित कई अन्‍य बिल हैं. जो इस पर नियंत्रण लगाता है। उन्‍होंने कहा कि इसका इस्‍तेमाल आतंकवाद के लिए फंडिग जुटाने के लिए किया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि सरकार इस दिशा में काम नहीं कर रही है. 

मैसेज देखने वाला उसके बारे में हीं जानता

साइबर सिक्‍योरिटी के इस इंटरनेशनल कॉन्‍फ्रेंस में पहुंचे पंकज जैन ने कहा कि आज व्‍हाट्सअप का इस्‍तेमाल आज मिसइनफॉरमेशन को फैलाने के लिए ज्‍यादा किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्‍या ये है कि ये मैसेज कई ऐसे लेागों के पास जाता है कि जो उस गलत जानकारी के बारे में जानता ही नहीं है वो उसे सच मानकर आगे बढ़ा देता है, जो बहुत खराब है

ऑडियो-वीडियो को किया जाता है डॉक्‍टर्ड

पंकज जैन ने कहा कि आज कम्‍यूनल हार्मोनी को खराब करने के लिए हो ये रहा है कि एक वीडियो लिया जाता है वो विदेश में कहीं का वीडियो होता है उसका ऑडियों डॉक्‍टर्ड करके और उसे गलत जानकारी परोसकर भारत में फैला दिया जाता है फिर सैकड़ों लोग उसे फॉरवर्ड कर देते हैं. जो गलत है

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

10 hours ago