✕

होम / यूटिलिटी / नवंबर से घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने दिया आदेश

नवंबर से घर बैठे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने दिया आदेश

आपको लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्‍कर लगाने पड़ते थे तो ये खबर आपके लिए है. क्‍योंकि ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍ट्री ने आम आदमी को घर बैठे मिलने वाली 18 सेवाओं में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अगर अभी तक आपको लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्‍कर लगाने पड़ते थे तो ये खबर आपके लिए है. क्‍योंकि ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍ट्री ने आम आदमी को घर बैठे मिलने वाली 18 सेवाओं में इजाफा करते हुए इन्‍हें 58 कर दिया है, जिसके बाद लर्निंग लाइसेंस सहित कई सुविधाओं को आधार वेरिफिकेशन से जोड़ दिया गया है, जिससे  उन्‍हें आसानी से बनाया जा सकेगा.

क्‍या क्‍या बन सकेगा घर बैठे
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से जारी हुई सूचना के अनुसार अब लर्निंग लाइसेंस कंडक्‍टर लाइसेंस में पता अपडेट करना, डुप्‍लीकेट लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्‍यूअल, गाड़ी का रजिस्‍ट्रेशन, वाहन के मालिकाना हक का परमिट ट्रांसफर जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं. इन्‍हें स्‍वैच्‍छिक आधार वेरीफिकेशन के जरिए किया जा सकता है.

कब से शुरू होगी ये सेवा
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 4 नवंबर से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी. अगर अभी तक आपको इन सेवाओं के लिए अलग-अलग तरह की लाइनों में या दूसरे साधनों का इस्‍तेमाल करना पड़ता था तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बायोमेट्रिक ऑथेंटीकेशन के जरिए अब आपको ये सेवाएं घर बैठे ही मिल जाया करेंगी. 

कुल कितनी सेवाएं आ गई इस दायरे में 
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार अब कुल 58 सेवाएं ऐसी हो गई हैं जिन्‍हें आप ऑनलाइन करवा सकते हैं. इनमें जो प्रमुख हैं. उनमें लर्नर लाइसेंस के अतरिक्‍त डुप्‍लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल का नवीनीकरण, डीएल में पता बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस में बॉयोमेट्रिक बदलना, जन्‍मतिथि बदलना, फोटो और हस्‍ताक्षर बदलना, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी करना, कंडक्‍टर लाइसेंस में पता बदलना, नाम बदलना और उसका नवीनीकरण शामिल है. 

अगर आपके पास आधार नहीं है तो क्‍या होगा
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको क्‍या करना होगा, इसके लिए भी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी आदमी के पास आधार कार्ड नहीं है तो वो CMVR 1989 के अनुसार अथॉरिटी में जाकर वैकल्पिक डॉक्‍यूमेंट जमा कर अपनी पहचान को स्‍थापित कर सकता है. आधार न होने के कारण वो इन सेवाओं का ऑनलाइन तरीके से इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago