✕

होम / यूटिलिटी / ITR: 30 मिनट में घर बैठे फाइल कर सकते हैं रिटर्न, अगर पास में हैं ये सारे डॉक्यूमेंट्स

ITR: 30 मिनट में घर बैठे फाइल कर सकते हैं रिटर्न, अगर पास में हैं ये सारे डॉक्यूमेंट्स

इसके लिए आपको वो तरीका हम बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं. इस पूरे प्रोसेस में केवल 30 मिनट लगेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल नहीं किया है और किसी सीए या फिर वकील के पास जाने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो भी आप रिटर्न को आसानी से घर बैठे भर सकते हैं. इसके लिए आपको वो तरीका हम बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं. इस पूरे प्रोसेस में केवल 30 मिनट लगेंगे. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि सरकार ने आईटीआर की तारीख को लेकर के क्या कहा है. 

नहीं बढ़ेगी इस बार तारीख, तीन करोड़ रिटर्न भरे गए

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स पेयर्स से लगातार रिटर्न फाइल करने की रिक्वेस्ट कर रहा है. इसलिए, यदि आपने भी अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो जल्द से जल्द रिटर्न फाइल कर दें. 31 जुलाई तक का इंतजार नहीं करें. ये बात जरूर ध्यान में रखें कि सरकार इस बार तारीख आगे नहीं बढ़ाने वाली.

कितने लोग फाइल कर चुके हैं ITR
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्विटर के जरिए यह बताया है कि 25 जुलाई तक 3 करोड़ से अधिक लोग ITR फाइल कर चुके हैं. तो क्या आप इन 3 करोड़ लोगों में शामिल हैं? यदि नहीं तो समय रहते रिटर्न फाइल कर दें.

सैलरी क्लास जुटा ले फॉर्म 16/16ए

अगर आप सैलरी क्लास से हैं तो फिर अपने इंप्लॉयर से फॉर्म16/16ए को ले लें. इस फॉर्म में आपकी सैलरी डिटेल्स के अलावा एचआरए और अन्य कटौती की जानकारी होती है. 

आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 26AS को जरूर करें चेक

आईटीआर फाइल करने से पहले आप अपने इन्वेस्टमेंट और उससे जुड़ी सारी जानकारियों को इकट्ठा करें. इससे आईटीआर फाइल करते वक्त गलतियों की संभावना कम हो जाती है. इसके बाद फॉर्म 26AS से काटी गई टीडीएस राशि (TDS) को क्रॉस चेक करें. अगर फॉर्म 26AS में कोई गलत जानकारी दर्ज हो तो इसमें कंपनी से संपर्क करके इसमें सुधार करवाएं. इसके साथ ही आईटीआर फील करने से पहले सही आईटीआर फॉर्म जैसे आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-3 और आईटीआर-4 में से सही फॉर्म का चुनाव करें.

फाइल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले https://eportal.incometax.gov.in/ पर विजिट करें.
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • इसके बाद Continue ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • File Income Tax Return Option पर क्लिक करें और Assessment Year का चुनाव करें.
  • ऑनलाइन ऑप्शन का चुनाव करें और फिर पर्सनल ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ITR-1 या ITR-4 फॉर्म का चुनाव करना होगा.
  • रिटर्न फॉर्म डाउनलोड करके इसमें फिलिंग टाइप पर 139(1) का चुनाव करें.
  • आगे आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा जिसमें सारी जानकारी फिल करें.
  • सारी फिल की गई जानकारी को क्रॉस वेरिफाई करें और Submit कर दें.
  • फॉर्म जमा होने के बाद आपके मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर इसका Confirmation मैसेज आएगा.  

इस तरह से आप घर बैठे मात्र 30 मिनट में अपना आईटीआर फाइल कर दें और समय भी नहीं लगेगा.इसके साथ ही पैसे भी बचेंगें. 

VIDEO: देश के 1200 रेलवे स्टेशन बनेंगे हाई टेक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

56 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago