✕

होम / यूटिलिटी / इंश्योरेंस से लेकर रसोई गैस की डिलीवरी तक, 1 November से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव

इंश्योरेंस से लेकर रसोई गैस की डिलीवरी तक, 1 November से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव

मंगलवार से नया महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में 1 नवंबर की तारीख से बहुत से ऐसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका प्रभाव आपकी जेब और जिदंगी पर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः मंगलवार से नया महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में 1 नवंबर की तारीख से बहुत से ऐसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका प्रभाव आपकी जेब और जिदंगी पर पड़ेगा. इन बदलावों में इंश्योरेंस पॉलिसी से लेकर के रसोई गैस की डिलीवरी और ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा. यह बदलाव ऐसे हैं जिनको करने के लिए आपको बाध्य होना पड़ेगा, अगर आप इनको नहीं मानेंगे तो फिर नुकसान आपको ही होगा. 

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

1 तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. मंगलवार को भी इनकी कीमतों में कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है. वैसे भी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है, लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. 

सिलिंडर की डिलीवरी पर देना होगा ओटीपी

आपको बता दें कि अब गैस खरीदने के लिए ओटीपी अनिवार्य हो जाएगा. जब तक आप गैस डिलीवरी वाले को रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी के बारे में नहीं बताएंगे तब तक आपको गैस नहीं मिलेगा.

सभी तरह के बीमा में KYC अनिवार्य

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डवलपमेंट आथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों के अनुसार एक नवंबर से सभी तरह के बीमा पॉलिसी पर KYC अनिवार्य कर दिया गया है. अब तक यह केवल जीवन बीमा पॉलिसी के लिए अनिवार्य था. 1 नवंबर से बिना KYC वाले इसके लिए अमान्य हो जाएंगे.

बदलेगा ट्रेनों का समय

भारतीय रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव करता रहता है. यह बदलाव मौसम और ट्रेन के रूट की स्थिति के आधार पर किए जाते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक नवंबर को भी ट्रेनों का रूट रिशेड्यूल किया जा सकता है.  ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से निकलने के पहले अपनी ट्रेन का टाइम टेबल देख लें ताकि आपको अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

GST रिटर्न में कोड देना होगा

जीएसटी रिटर्न (GST Return) के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं. अब 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी रिटर्न में चार अंकों का एचएसएन कोड (HSN Code) लिखना अनिवार्य होगा. इससे पहले दो अंकों का एचएसएन कोड डालना होता था. 

VIDEO: Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च, 200 MP कैमरे के अलावा जानिए इसके अन्य फीचर्स और कीमत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago