होम / पर्सनल फाइनेंस / इस बैंक का FD पर धमाकेदार ब्याज ऑफर, दूसरे बैंकों की हो जाएगी छुट्टी

इस बैंक का FD पर धमाकेदार ब्याज ऑफर, दूसरे बैंकों की हो जाएगी छुट्टी

इस बैंक ने SHAGUN 1Y1D नाम से ऑफर निकाला है. यानी यह ऑफर 366 दिनों की FD के लिए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पिछले दिनों एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें यह कहा गया था कि बैंकों के पास नगदी कम हो रही है. लोग अब बैंकों में पैसा जमा करने की बजाय म्यूचल फंड या फिर किसी ऐसी स्कीम में निवेश कर रहे हैं, जहां उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल सके. इसके लिए वे बैंकों से पैसे भी निकाल रहे हैं. इस समस्या से निजात पाने और लोगों को आकर्षित करने के लिए बैंक अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत आकर्षक इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं.

SHAGUN 1Y1D स्पेशल FD ऑफर
कई बड़े बैंक अपनी स्कीम निकाल चुके हैं और सामान्य कस्टमर्स को FD पर एक लिमिटेड टाइम तक पैसा जमा करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक बैंक ने ऐसा ऑफर पेश किया है, जो दूसरे बैंकों की स्कीम की छुट्टी कर सकता है. इस बैंक का नाम है- UNITY Small Finance Bank. इस बैंक ने SHAGUN 1Y1D नाम से ऑफर निकाला है. यानी यह ऑफर 366 दिनों की FD के लिए है.

कितना मिल रहा FD पर ब्याज?
यदि आप इस बैंक में 366 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो सामान्य कस्टमर्स को 7.80 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, यदि कोई सीनियर सिटीजन है तो उसे 8.30 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. है न यह जबर्दस्त ऑफर? FD पर इतना ज्यादा इंटरेस्ट रेट फिलहाल कोई और बैंक नहीं दे रहा. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर अनलिमिटेड टाइम के लिए नहीं है, बल्कि यह ऑफर सिर्फ 30 नवंबर, 2022 तक ही लागू है. यानी जो लोग 1 नवंबर, 2022 से लेकर 30 नवंबर, 2022 तक इस बैंक में FD करते हैं तो उन्हें ही इस नई दर पर ब्याज दिया जाएगा.

इस बैंक में FD पर और क्या है ऑफर?
आप इस बैंक में न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए FD कर सकते हैं. यदि आप इस बैंक में 7 से 14 दिनों के लिए FD करते हैं तो सामान्य कस्टमर्स को 4.50 प्रतिशत, 15 से 45 दिनों के लिए 4.75 प्रतिशत, 46 से 60 दिनों के लिए 5.25 प्रतिशत, 61 से 90 दिनों के लिए 5.50 प्रतिशत, 91 से 180 दिनों के लिए 5.75 प्रतिशत, 181 से 364 दिनों के लिए 6.75 प्रतिशत, 365 दिनों के लिए 7.35 प्रतिशत, 366 दिनों के लिए 7.80 प्रतिशत, 367 से 18 महीने के लिए 7.35 प्रतिशत, 18 महीने से 2 साल के लिए 7.40 प्रतिशत, 2 साल से 5 साल के लिए 7.65 प्रतिशत, 5 साल से 10 साल के लिए 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. सीनियर सिटीजन को इतने ही समय के लिए 0.5 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा.

VIDEO : ये हैं वो 4 बैंक, जो FD पर सामान्य ग्राहकों को दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

14 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

13 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

17 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

15 hours ago