होम / यूटिलिटी / आम जनता को राहत देने वाली खबर! इतने रुपये कम हो गए CNG के दाम

आम जनता को राहत देने वाली खबर! इतने रुपये कम हो गए CNG के दाम

बुधवार तक कानपुर सहित झांसी, बरेली और उन्नाव में सीएनजी के दाम 98 रुपये प्रति किलो थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कानपुर: गुरुवार को कानपुर, झांसी, बरेली और उन्नाव सीएनजी वाहन स्वामियों को राहत देते हुए CUGL गैस कंपनी ने CNG के दाम में कुल 7 रुपये किलो की कमी कर दी. इसके बाद इन जगहों पर CNG अब 91 रुपए प्रति किलो में मिलेगी.

पहले 98 रुपये थी कीमत
बुधवार तक कानपुर सहित झांसी, बरेली और उन्नाव में सीएनजी के दाम 98 रुपये प्रति किलो थी. मगर गुरुवार की सुबह जब उपभोक्ता अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने गए तो उन्हें पता चला कि आज सीएनजी के दाम 7 रुपये कम होकर 91 रुपया प्रति किलो पर आ गए हैं. अचानक सीएनजी की कीमत में हुई कमी से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है.

पेट्रोल से ज्यादा हो गया था रेट
आपको बता दें कि CUGL कंपनी ने 16 दिन पहले सीएनजी के रेट में 6 रुपए बढ़ा दिए थे, जिसके बाद रेट बढ़कर पेट्रोल से ज्यादा 98 रुपए प्रति किलो हो गया था. इस साल जनवरी से सीएनजी के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. साल की शुरुआत में सीएनजी के दाम 72 रुपए थे. रेट में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद 2 अगस्त को रेट 98 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे.

74 फीलिंग स्टेशन
एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है तो दूसरी तरफ महंगी सीएनजी ने लोगों को गाड़ी में सफर करने से पहले सोचने के लिए मजबूर कर दिया था. एक आंकड़े के मुताबिक कानपुर, बरेली, उन्नाव और झांसी में सीएनजी की एक दिन में कुल खपत करीब 9.63 लाख किलो है, जबकि कुल फीलिंग स्टेशन करीब 74 है. वहीं इन शहरों में सीएनजी वाहनों की कुल संख्या करीब 85 हजार के करीब है.

VIDEO: रेलवे ने दिया बड़ा झटका!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago