✕

होम / यूटिलिटी / लेबर लॉ में होने जा रहे हैं कुछ बड़े बदलाव, सभी कर्मचारियों को मिलेंगे ये फायदे

लेबर लॉ में होने जा रहे हैं कुछ बड़े बदलाव, सभी कर्मचारियों को मिलेंगे ये फायदे

इसमें एक साल की नौकरी करने पर ग्रेच्युटी और काम के घंटे के बाद 15 मिनट बढ़ने पर भी ओवरटाइम जैसे लाभ मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कर्मचारियों को चाहे वो संगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं या फिर असंगठित क्षेत्र में- उनकी सुविधा के लिए केंद्र सरकार लेबर लॉ (श्रम कानूनों) में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. इसमें एक साल की नौकरी करने पर ग्रेच्युटी और काम के घंटे के बाद 15 मिनट बढ़ने पर भी ओवरटाइम जैसे लाभ मिलेंगे. फिलहाल नए लेबर कानून का ड्रॉफ्ट राज्यों के पास सहमति के लिए भेजा गया है, जिसमें से अधिकांश राज्यों ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है. 

सप्ताह में केवल 48 घंटे काम

एक सप्ताह में व्यक्ति केवल 48 घंटे काम कर सकेगा. यह 48 घंटे का 12 घंटे की शिफ्ट में किया जा सकेगा. इसके हिसाब से अगर कर्मचारी 12 घंटे काम करने पर सहमति देगा तो फिर उसको हफ्ते के तीन दिन छुट्टी दी जा सकेगी. हालांकि ये नियम बाध्यकारी होगा कि उससे इससे ज्यादा घंटे काम नहीं लिया जा सकेगा. अगर कोई कंपनी ज्यादा काम लेती है तो फिर उसको ओवरटाइम भी देना होगा. 

लंबी छुट्टी के लिए 180 दिन काम जरूरी

लंबी छुट्टी लेने के लिए कर्मचारियों को 180 दिन काम करना होगा. अभी के नियमों के हिसाब से कर्मचारियों को 240 दिन काम करना होता है. वहीं महिलाओं को रात की पाली में काम करने के लिए उनकी लिखित सहमति लेना आवश्यक होगा. बिना सहमति के कोई भी कंपनी महिला कर्मचारियों को रात की शिफ्ट में काम पर नहीं रख सकती है. 

हाथ में कम आएगा वेतन

हालांकि नए कानून के लागू हो जाने के बाद टेक होम सैलरी कम हो जाएगी, लेकिन ग्रेच्युटी और पीएफ बढ़ जाएगा. बेसिक सैलरी सीटीसी का 50 फीसदी से अधिक होगी.  इससे लोगों को थोड़ा फायदा होगा, लेकिन टेक होम सैलरी घटने से उनकी मासिक आय पर असर पड़ेगा. 

कंपनियों को दी जेल जाने से राहत

अभी के कानून के कुछ प्रावधान न मानने पर कंपनियों के उच्च अधिकारियों को जेल भेजने का प्रावधान था, लेकिन नए कानून में इसको हटाकर के अब केवल जुर्माने का प्रावधान किया जा सकेगा. कंपनियों में कर्मचारी किसी फैसले को लेकर के ट्रिब्यूनल के फैसला आने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे. अभी तक सरकार के मुताबिक 31 राज्यों ने इन प्वाइंट्स पर अपनी सहमति दे दी है. हालांकि कुछ राज्यों को कई प्वाइंट्स पर आपत्ति है, जिसके बाद उनसे बातचीत की जा रही है.  

VIDEO: राजेश बादल की किताब ‘कहां तुम चले गए' की लॉन्च पर फिर याद आए जगजीत सिंह

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago