होम / पर्सनल फाइनेंस / इस बैंक ने पेश की स्पेशल FD स्कीम, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज; जानें नियम-शर्तें

इस बैंक ने पेश की स्पेशल FD स्कीम, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज; जानें नियम-शर्तें

यदि को व्यक्ति इस स्पेशल स्कीम के तहत 399 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो उसे 6.75 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम लॉन्च किया है. इस स्कीम का नाम है- बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम (Baroda Tiranga Plus Deposit Scheme). यह स्कीम सामान्य उम्र के लोग, सीनियर सिटीजन और NRIs के लिए मान्य है.

कितना मिलेगा ब्याज और कितने दिनों तक रखना होगा पैसा
यदि को व्यक्ति इस स्पेशल स्कीम के तहत 399 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो उसे 6.75 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 0.50 प्रतिशत ज्यादा है. यानी यदि कोई सीनियर सिटीजन इतने ही समय के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में अपना पैसा FD करता है तो उसे 7.25 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

NRIs के लिए क्या है नियम?
यह स्कीम Non-resident Indians (NRIs) के लिए भी है. यदि कोई NRIs इस स्कीम के तहत 399 दिनों के लिए FD करता है तो उसे भी 6.75 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. 

नॉन-कॉलेबल फिक्सड डिपॉजिट्स पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट
यह बैंक नॉन-कॉलेबल फिक्सड डिपॉजिट्स पर ज्यादा इंटरेस्ट दे रहा है. बैंक की घोषणा के अनुसार, यदि कोई कस्टमर 399 दिन के लिए 15.01 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक नॉन-कॉलेबल FD करता है तो उसे 7 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, यदि ऐसा को सीनियर सिटीजन करता है तो उसे 7.50 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

नॉन-कॉलेबल FD क्या होता है?
नॉन-कॉलेबल FD वह फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसमें से कोई भी कस्टमर FD का टर्म पूरा होने से पहले पैसा नहीं निकाल सकता है. यानी आपने जितने दिन की FD की है, उससे पहले किसी भी हाल में, चाहे कितनी भी मजबूरी क्यों न हो, पैसा नहीं निकल सकते.

क्या कहा बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने
इस स्कीम को लॉन्च करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय के. खुराना ने कहा, "बढ़ती ब्याज दर के माहौल में, हम उपभोक्ताओं को हाई इंटरेस्ट रेट की पेशकश करके काफी खुश हैं. इससे हमारे कस्टमर अपनी सेविंग्स पर अधिक कमा सकेंगे. बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम हाई इंटरेस्ट रेट्स के साथ सुनिश्चित रिटर्न की पेशकश करती है." यह स्पेशल एफडी स्कीम 2 करोड़ रुपये से कम टर्म डिपॉटिव पर लागू है.

VIDEO : ये हैं वो 4 बैंक, जो FD पर सामान्य ग्राहकों को दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

13 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

15 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

18 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

16 hours ago