✕

होम / यूटिलिटी / नजरें टमाटर की कीमतों पर टिकी थीं, इधर SBI ने काट डाली जेब; जानें क्या हुआ ऐसा

नजरें टमाटर की कीमतों पर टिकी थीं, इधर SBI ने काट डाली जेब; जानें क्या हुआ ऐसा

यदि आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया है, तो आपको अब पहले से ज्यादा EMI का भुगतान करना होगा. क्योंकि बैंक ने कर्ज महंगा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इधर, टमाटर के 'लाल' होने की खबर सबको परेशान किए हुई थी. उधर, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने लोन धारकों की जेब काट डाली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कर्ज महंगा कर दिया है. बैंक के इस फैसले का असर केवल नया लोन लेने वालों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि पुराने कर्जदारों पर भी EMI का बोझ बढ़ जाएगा. यानी अगर आपने SBI से लोन लिया है, तो फिर महंगे टमाटर खरीदने के साथ ज्यादा EMI भरने के लिए भी तैयार हो जाइए.     

आज से लागू हुईं दरें
एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट आधारित ब्याज दर MCLR में 0.05% की बढ़ोत्तरी की है. बैक के अनुसार, MCLR में बढ़ोत्तरी सभी अवधि के कर्ज के लिए की गई है. SBI के इस कदम से लोन महंगा हो जाएगा और आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी. ये नई दरें 15 जुलाई, 2023 यानी आज से लागू हो गई हैं. MCLR में 0.05% की बढ़ोत्तरी के बाद ओवरनाइट MCLR 7.95% से 8% हो गई है. वहीं एक महीने के लिए 8.15%, 3 महीने के लिए 8.15%, 6 महीने के लिए 8.45 प्रतिशत, 1 साल के लिए 8.55%, 2 साल के लिए 8.65% और 3 साल के लिए इसे 8.75% कर दिया गया है.

इन पर पड़ी है मार 
हालांकि, SBI के इस निर्णय का असर फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लोन लेने वाले ग्राहकों पर होगा न कि फिक्स्ड इंटरेस्टर रेट पर. MCLR बढ़ने के बाद EMI में रीसेट डेट पर ही बढ़ोत्तरी होगी. MCLR रेट बढ़ने से होम लोन की EMI के साथ-साथ व्हीकल लोन भी महंगे हो जाएंगे. यानी आपने स्टेट बैंक से चाहे घर के लिए कर्ज लिया हो या कार के लिए, आपकी जेब पहले से ज्यादा ढीली होना तय है. ऐसे समय में जब महंगाई ने पहले से ही जनता का बजट बिगाड़ रखा है, SBI से आई ये खबर उनके लिए दोहरे झटके के समान है.

क्या होता है MCLR?
MCLR या Marginal Cost of Funds Based Landing Rate वो न्यूनतम दर है, जिस पर बैंक ग्राहकों को कर्ज ऑफर करते हैं. बैंक इस दर से कम पर लोन नहीं दे सकते. MCLR को 2016 में MCLR ने लागू किया था. बैंकों के लिए हर महीने अपना ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने और इसी तरह आगे की अवधि का MCLR घोषित करना अनिवार्य होता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago