✕

होम / यूटिलिटी / नौकरी से रिटायर लोगों के लिए आया लोन लेने का ये बढ़िया विकल्प, आप भी करें ट्राई

नौकरी से रिटायर लोगों के लिए आया लोन लेने का ये बढ़िया विकल्प, आप भी करें ट्राई

खासतौर पर 75 साल से अधिक वर्ष के लोगों के लिए पेंशन से बहुत सी जरूरतों को पूरा करना टेढ़ी खीर साबित होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आमतौर पर रिटायर हो जाने के बाद भी लोगों की जरूरतें कम होने का नाम नहीं लेती हैं. हालांकि जिन लोगों को पेंशन मिलती है वो भी कभी कभार उतना साथ नहीं देती है. खासतौर पर 75 साल से अधिक वर्ष के लोगों के लिए पेंशन से बहुत सी जरूरतों को पूरा करना टेढ़ी खीर साबित होता है. ऐसे में बैंक अब लोगों को मिलने वाली पेंशन के आधार पर भी लोन देने लगे हैं. इस लोन से कई तरह के खर्चे पूरे किए जा सकते हैं और साथ ही इसमें ब्याज भी काफी कम लगता है. 

एसबीआई ने निकाली है ये स्कीम

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने रिटायर हो चुके लोगों के लिए एक पेंशन स्कीम की शुरुआत की है, जिसके जरिए उनके खाते में हर महीने आने वाली पेंशन के आधार पर लोन लिया जा सकता है. यह लोन एक पर्सनल लोन की तरह होता है और इसको बुढ़ापे में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के अलावा मकान खरीदने, इलाज के लिए, किसी हॉलिडे ट्रिप पर जाने और बच्चों की शादी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. हम आपको आज इस स्कीम के बारे में पूरी डिटेल साझा करेंगे. 

75 साल से अधिक होनी चाहिए उम्र

सबसे पहले बात उम्र की तो जो बुजुर्ग 75 साल से अधिक के हो चुके हैं वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि इस स्कीम का फायदा केवल ऐसे पेंशनधारकों को मिलेगा, जिनका पेंशन खाता एसबीआई में हो. पेंशनभोगी को ये लिखकर देना होगा कि ऋण की अवधि के दौरान, ट्रेजरी को दिए अपने अधिदेश में संशोधन नहीं करेगा. ट्रेजरी को लिखित में ये देना होगा कि जब तक बैंक से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न कर दिया जाए, तब तक ट्रेजरी पेंशनभोगी द्वारा किसी अन्य बैंक में पेंशन भुगतान को अंतरित करने के संबंध में अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी. लोन को चुकाने की अवधि 72 माह है, जिसे 78 वर्ष की आयु तक हर हाल में चुकाना होगा.

फीस कम, लोन जल्दी मिलेगा

इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें ग्राहकों को बहुत कम प्रोसेसिंग फीस देनी होगी और लोन मिलने की प्रक्रिया काफी तेज होती है. इसके साथ ही ग्राहकों को बहुत कम डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं. लोन स्कीम कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं होता है. 

कहां कर सकते हैं अप्लाई

इस लोन को बैंक की किसी भी शाखा में अप्लाई किया जा सकता है. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट  https://sbi.co.in/ पर ले सकते हैं या फिर टोल फ्री नंबर 1800-11-2211 पर बात कर सकते हैं. बैंक के कॉल सेंटर पर कॉल बैक प्राप्त करने के लिए 7208933142 पर एक मिस्ड कॉल दें या 7208933145 पर 'PERSONAL' टाइप करके एसएमएस करें.

VIDEO: गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

19 hours ago