✕

होम / यूटिलिटी / FD की इस स्कीम में मिलेगा पांच साल बाद 3.66 लाख रुपये ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स

FD की इस स्कीम में मिलेगा पांच साल बाद 3.66 लाख रुपये ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स

आप इस स्कीम के जरिए अच्छी खासी रकम को कमा सकते हैं. बैंकों ने हाल ही ब्याज रेट को बढ़ाया है, जिसके बाद अब ये स्कीम्स ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर आप भी निवेश के लिए कुछ बेहतर विकल्प खोज रहे हैं और साथ में यह भी चाहते हैं कि निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहे तो फिर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से बढ़िया कुछ भी नहीं है. आप इस स्कीम के जरिए अच्छी खासी रकम को कमा सकते हैं. बैंकों ने हाल ही ब्याज रेट को बढ़ाया है, जिसके बाद अब ये स्कीम्स ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा हो गई हैं. 

एसबीआई की इस स्कीम में मिलेगा ये ब्याज

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब पांच साल की एफडी पर टैक्स कटौती के साथ ही ब्याज भी अच्छा खासा मिलेगा. कोई भी व्यक्ति एकमुश्त रकम जमा करके बढ़िया ब्याज कमा सकता है. बैंक फिलहाल पांच साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 5.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.30 फीसदी ब्याज दे रहा है. अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये की एफडी कराता है तो फिर उसको 3.66 लाख रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं. 

मैच्योरिटी पर इतनी मिलेगी रकम

ग्राहकों को 10 लाख रुपये की एफडी के 5 साल बाद मैच्योर हो जाने पर कुल 13,14,067 रुपये मिलेंगे. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एफडी के मैच्योर होने पर 13,66,900 रुपये मिलेंगे. इसमें ब्याज से होनी वाली आय 3,66,900 रुपये होगी. फिलहाल बैंक ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक और बढ़िया स्कीम चला रखी है. 

वरिष्ठ नागिरकों को ऐसे मिलेगा ज्यादा ब्याज

बैंक ने खुदरा टर्म डिपॉजिट/फिक्स्ड डिपॉजिट में SBI Wecare नाम से एक और स्कीम चला रखी है जो विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. फिलहाल इस योजना में पांच साल या इससे ज्यादा की अवधि के लिए ब्याज दर बढ़ा रखी है. उनको 0.50 फीसदी के अलावा 0.30 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा. यह योजना 30 सितंबर 2022 तक चल रही है. 

एफडी के लाभ

5 साल की टैक्स सेविंग FD पर सेक्शन 80C में टैक्स छूट मिलती है. हालांकि FD से अर्जित ब्याज पर टैक्स लगता है. वहीं अगर कोई ग्राहक चाहे तो वो अपनी मर्जी से अवधि पूरी होने से पहले भी एफडी को तोड़ सकता है और पैसे निकाल सकता है. यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो पूरा पैसा निकालता है या फिर आंशिक तौर पर छोटा सा हिस्सा. बची हुई राशि की ग्राहक दोबारा से भी एफडी कर सकता है. 

VIDEO: गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

19 hours ago