✕

होम / यूटिलिटी / कहीं आपके पास अनफिट नोट तो नहीं? आसानी से करें पता, RBI ने बताए 11 पैरामीटर्स

कहीं आपके पास अनफिट नोट तो नहीं? आसानी से करें पता, RBI ने बताए 11 पैरामीटर्स

Currency Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 पैरामीटर्स भी तय किए हैं. इन 11 पैरामीटर्स पर खड़े होने वाले नोट ही फिट कहला पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अब नोटों का फिटनेस टेस्ट होगा. इसमें पास होने वाले नोट ही बाजार में चलेंगे. इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 पैरामीटर्स भी तय किए हैं. इन 11 पैरामीटर्स पर खड़े होने वाले नोट ही फिट कहला पाएंगे, अन्यथा अयोग्य करार दिए जाएंगे. तो ऐसे अनफिट नोटों से अब जरा आप भी सावधान रहें, क्योंकि बाजार में अनफिट नोटों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसे ही ध्यान में रखते हुए RBI ने ये दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसे तुरंत लागू कर दिया गया.

क्या कहा RBI ने
RBI ने बैंकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नोट को गिनने वाली मशीन की जगह नोट को फिट मानने वाली मशीन का प्रयोग करें. इतना ही नहीं, उस मशीन की एक्यूरेसी और कंसिस्टेंसी की हर तीन महीने में जांच भी करें. ये अनिवार्य है. सभी नोटों की जांच RBI के 11 पैरामीटर्स के अनुसार होनी चाहिए. इसमें पास होने वाले नोट ही फिट कहलाएंगे अन्यथा उन्हें अनफिट घोषित कर दिया जाएगा.

RBI ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, 'एक फिट नोट पर्याप्त रूप से साफ होना चाहिए, ताकि इसके मूल्य का आसानी से पता लगाया जा सके. नोटों को केवल तभी पुन: जारी किया जा सकता है जब उनका मूल्यांकन इन पैरामीटर्स के अनुसार फिट हों.'

RBI ने कहा,  'भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर प्रचलन से नोटों की कुछ सीरीज को समाप्त करता है. ये नोट तब तक मान्य होते हैं, जब तक रीसाइक्लिंग के लिए अनुपयुक्त घोषित न हो जाएं. जब भारतीय रिजर्व बैंक नोटों की एक स्पेशल सीरीज को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का निर्णय लेता है, तो मशीनें सभी चरणबद्ध नोटों को अनुपयुक्त करार दे देगी, चाहे उनकी मूल स्थिति कुछ भी हो.'

11 पैरामीटर्स: फिटनेस टेस्ट में फेल होंगे ऐसे नोट
- टेप, कागज या गोंद से चिपकाए हुए नोट
- दोनों साइड पूरी तरह गंदे हो चुके नोट
- कोने से मुड़े हुए नोट
- जरा भी फटे हुए नोट
- छेद वाले नोट
- कई परतों में मुड़े हुए नोट
- दाग वाले नोट
- मोड़ने के कारण विकृत हो चुके नोट
- धुलने के कारण प्रिंटिंग हल्की हो जाने वाले नोट
- पहचान चिह्नों में विफल नोट
- चित्रकारी या लिखे हुए नोट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

49 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago