✕

होम / यूटिलिटी / 1 लाख रुपये के टूर पैकेज वाला 'रामायण यात्रा' रद्द, जानिए IRCTC ने क्यों लिया ये फैसला

1 लाख रुपये के टूर पैकेज वाला 'रामायण यात्रा' रद्द, जानिए IRCTC ने क्यों लिया ये फैसला

IRCTC: यह भारत गौरव यात्रा के तहत रामायण सीरीज की दूसरी ट्रेन थी. यह ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, हंपी, रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों के साथ-साथ नेपाल के जनकपुर तक जानी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: IRCTC ने दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन को रद्द कर दिया है. ऐसा यात्रियों की कमी के कारण किया गया है. आपको बता दें कि यह ट्रेन 24 अगस्त से चलने वाली थी, लेकिन यात्रियों की संख्या उम्मीद से काफी कम होने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी.

कितने दिनों की थी यात्रा
IRCTC के अनुसार, यह भारत गौरव यात्रा के तहत रामायण सीरीज की दूसरी ट्रेन थी. यह ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, हंपी, रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों के साथ-साथ नेपाल के जनकपुर तक जानी थी. इस यात्रा के लिए बनाए गए टूर पैकेज में यात्रियों के लिए पूरी तरीके से दर्शन, रुकने, खाने-पीने से लेकर हर तरह की व्यवस्था शामिक की गई थी. यह टूर 19 रातों और 20 दिनों के लिए था.

किन-किन जगहों की करनी थी यात्रा
इस लंबे सफर के दौरान दर्शनार्थियों को भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, सीता संहिता स्थल, प्रयागराज, सिंगारपुर, चित्रकूट, नाशिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम भद्रचलम आदि स्थलों का भ्रमण करना था और यह सब टूर पैकेज में शामिल था.

कितने रुपये का था टूर पैकेज
भारत सरकार की पहल 'देखो अपना देश' के तहत यह स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाई जानी थी. टूर पैकेज में IRCTC ने AC 1st Class की यात्रा के लिए 102095 रुपये प्रति व्यक्ति एवं AC 2nd Class की यात्रा के लिए 82950 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया था. यह ट्रेन पूरी तरह से AC थी. इसमें शाकाहारी भोजन, AC बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, AC होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि की सुविधाएं भी दी गई थी.

VIDEO: रेलवे यात्रियों को एक और सौगात!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago