✕

होम / यूटिलिटी / त्‍योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 179 गाड़ियां, भीड़ पर रहेगी विशेष नजर

त्‍योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 179 गाड़ियां, भीड़ पर रहेगी विशेष नजर

 भारतीय रेलवे ने ऐलान किया कि वह आगामी त्योहारी सीजन के लिए 179 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा यह सभी ट्रेनें 2269 ट्रिप लगाएगी. स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष कदम उठाने जा रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

त्योहारी सीजन में रेलवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे डेढ़ सौ से ज्यादा स्पेशल गाड़ियां चलाने जा रहा है. भारतीय रेलवे ने ऐलान किया कि वह आगामी त्योहारी सीजन के लिए 179 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा यह सभी ट्रेनें 2269 ट्रिप लगाएगी.  भारतीय रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष कदम उठाने जा रहा है. इन स्पेशल गाड़ियों में देश के बड़े स्टेशनों को जोड़ने की योजना है,  जिससे हर जगह के यात्री को आसानी से ट्रेन मिल सके और उसे परेशानी का सामना ना करना पड़े.

रेलवे चलाएगा 179 स्पेशल गाड़ियां

दुर्गा पूजा से शुरू होने वाला त्योहारी सीजन दिवाली के बाद पड़ने  वाले छठ त्यौहार तक मनाया जाता है. हर राज्य में मनाए जाने वाले अलग-अलग त्यौहारों के चलते लोग एक जगह से दूसरी जगह आने के लिए भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करते हैं,  ऐसे में भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन स्पेशल गाड़ियां चलाने जा रहे हैं. रेलवे इंक्वायरी सीजन में 179 स्पेशल गाड़ियां चलाएगा यह 179 गाड़ियां 2269 चक्कर लगाएंगी.

हर साल चलाता है रेलवे स्पेशल गाड़ियां

भारतीय रेलवे से देश की एक बड़ी आबादी सफर तय करती है लेकिन त्योहारी सीजन आते ही रेलवे पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है.  नतीजा यह होता है कि त्योहारों से ठीक पहले रेलवे स्टेशनों पर भीड़ हो जाती है और लोगों को अपने घरों को जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो पाती,जिसमें कई बार दुर्घटना की भी आशंका होती है ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए रेलवे हर त्योहारी सीजन में स्पेशल गाड़ियां चलाता है.  पिछले साल भी भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में डेढ़ सौ से ज्यादा स्पेशल गाड़ियां चलाई थी.

कौन सा जोन चलाएगा कितनी गाड़ियां

भारतीय रेलवे की 15 जोन है, जिसमें सेंट्रल रेलवे(CR) 7 गाड़ियां चलाएगा ECR 9, ECOR  6,  E R 14,NR 35, NCR 8, NER 2, NFR 4, एंड WR 5, SR 22, ACR 2, SWR 22, WCR 6, और WR 18स्पेशल गाड़ियां चलाएगा.  हर जोन ने अपने ट्रिप भी डिसाइड कर दिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ट्रिप साउथ वेस्टर्न रेलवे के हैं जो कि 433 ट्रिप लगाएगी.

भीड़ नियंत्रण पर रहेगा विशेष ध्यान

स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ भारतीय रेलवे ने सभी जोनों को अपने-अपने बड़े स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट करने को भी निर्देश दिए हैं.  इसी कड़ी में कई जोन से अब तक प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में इजाफा कर चुके हैं पहले जो टिकट ₹10 में मिला करती थी अब वह टिकट ₹20 में मिल रही है.  यह कदम एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है.  

रेलवे का मकसद है कि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक यात्री ना पहुंचे जिससे वहां पर भीड़ ना हो साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अनरिजर्व्ड कोच में यात्रियों को लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाए,इसके लिए आरपीएफ विशेष इंतजाम करें रेलवे की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर इसके लिए अतिरिक्त आरपीएस की कंपनियां तैनात करनी पड़े तो की जाएं लेकिन व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए.  यही नहीं MAY I HELP YOU काउन्‍टर को भी ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशनलाइज करने का निर्देश दिया गया है,जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago