✕

होम / यूटिलिटी / शताब्दी, राजधानी में सफर करने वालों को रेलवे बोर्ड ने दी ये बड़ी राहत

शताब्दी, राजधानी में सफर करने वालों को रेलवे बोर्ड ने दी ये बड़ी राहत

पिछले दिनों एक यात्री द्वारा नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 20 रुपये की चाय अलग से मांगने पर 50 रुपये सर्विस चार्ज लगने के बिल को सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पिछले दिनों एक यात्री द्वारा नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 20 रुपये की चाय अलग से मांगने पर 50 रुपये सर्विस चार्ज लगने के बिल को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद इसको लेकर के काफी हो-हल्ला भी मचा था. इसको लेकर के विपक्षी दलों के अलावा कई नागरिकों ने आपत्ति जताई थी.  बाद में इसको लेकर के इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC)ने नियमों का हवाला देते हुए सफाई भी जारी की थी.

ये था पुराना नियम

पुराने नियम के अनुसार अगर कोई यात्री शताब्दी, राजधानी या दूरंतो ट्रेन में सफर करता है और वो टिकट बुक करते वक्त खाने का ऑर्डर नहीं देता है लेकिन ट्रेन में अलग से सामान मंगाता है तो उसको 50 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होंगे. इसमें चाय-कॉफी से लेकर के अलग से पानी की बोतल खरीदने पर भी 50 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होंगे.

बदला गया नियम

रेलवे बोर्ड ने इस बात का संज्ञान लेने के बाद अब आईआरसीटीसी के इस नियम में थोड़ा सा बदलाव कर दिया है. अब सफर के दौरान खाने की बुकिंग न कराने वाले और चाय, कॉफी या फिर पानी की बोतल अलग से लेने वाले यात्रियों से 50 रुपये सर्विस चार्ज के नहीं वसूले जाएंगे. अब उनको चाय-कॉफी 20 रुपये की और पानी की आधा लीटर की बोतल 10 रुपये में मिलेगी. हालांकि अन्य खानपान जैसे की सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच/डिनर और शाम का स्नैक्स अलग से लेने वाले यात्रियों को 50 रुपये सर्विस चार्ज के अतिरिक्त देने होंगे.

इतना होगा खान-पान का चार्ज

दुरंतो ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में ऐसे रहेंगे रेट
आइटम          प्री-पेड ऑन बोर्ड

मार्निंग टी         15       15
ब्रेक फास्ट        65     115
लंच-डिनर       120     170
ईवनिंग टी,स्नेक्स 50       50

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में चलती ट्रेन खाने के रेट

एसी-2, एसी-3,चेयरकार
आइटम           प्री-पेड    ऑन बोर्ड

मार्निंग टी         20             20
ब्रेक फास्ट      105           155
लंच-डिनर       185           235
ईवनिंग स्नेक्स    90           140

एसी-1 या एक्जीक्यूटिव
आइटम        प्री-पेड     ऑन बोर्ड

मार्निंग टी         35             35
ब्रेक फास्ट      140           190
लंच-डिनर       245           295
ईवनिंग स्नेक्स  140           190

VIDEO: रेलवे यात्रियों के लिए IRCTC ने दी बड़ी राहत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

49 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago