होम / यूटिलिटी / क्‍या आपको भी आती है इंटरनेशनल नंबर से मिस कॉल, जानिए क्‍या करना है? 

क्‍या आपको भी आती है इंटरनेशनल नंबर से मिस कॉल, जानिए क्‍या करना है? 

 याद रखिए अगर आपने इन नंबरों के द्वारा भेजी गई किसी भी फाइल को खोलने की कोशिश की तो आप अपने जीवनभर की कमाई को गंवा सकते हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

साइबार अपराध की दुनिया में हर रोज नए किस्‍म के अपराध सामने आ रहे हैं. कभी आपके मोबाइल पर एक लिंक आता है तो कभी आपको दूसरे तरह से प्रलोभन दिया जाता है. लेकिन इन दिनों में एक नए किस्‍म की धोखाधड़ी ये देखने में आ रही है कि लोगों के मोबाइल पर इंटनेशनल नंबर से मिस कॉल आ रहे हैं. इसमें होता ये है कि आपके नंबर पर एक इंटरनेशनल नंबर से मिस कॉल आता है और उस नंबर की डीपी में एक सुंदर सी लड़की की फोटो लगी होती है. यही नहीं कई बार ये लोग दोस्‍ती करने और कई तरह के मैसेज भी करते हैं. आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्‍यों हो रहा है और अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको क्‍या करना है. 

मिस कॉल में आखिर क्‍या होता है
इन दिनों ज्‍यादातर लोगों के मोबाइल पर अचानक से एक मिस कॉल आता है. देखने पर पता चलता है कि ये एक इंटरनेशनल नंबर है. इन नंबरों की डीपी में सुंदर लड़कियों की तस्‍वीर लगी होती है. एक बार नहीं बल्कि कई-कई बार ये मिस कॉल आ रहे हैं. कई बार तो ऐसा भी देखने में आ रहा है कि ये लोग मैसेज कर रहे हैं और हनी ट्रैप करने की कोशिश कर रहे हैं. 

किन-किन नंबरों से आ रहे हैं फोन
ज्‍यादातर लोगों को ये मिस कॉल विदेशी नंबरों से आ रहे हैं. इनमें जो नंबर हैं वो हैं, +1(814)522-3180, +1(567)260-5177, +212632-871673, +1(606)221-7525. दिल्‍ली के रहने वाले प्रशांत कुमार कहते मुझे एक बार में दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया था. जिन नंबरों से कॉल आते हैं उनमें लड़कियों की फोटो लगी होती है और ये कई लोगों के साथ हो रहा है. 

PDF बिल्‍कुल न करें ओपन 
साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट रवि चौबे कहते हैं कि इसे लेकर देखने में ये आ रहा है कि ये लोग डार्क नेट के जरिए वर्चुअल नंबर ले लेते हैं. उसके बाद ये लोग इंडिया में बैठकर ही कॉल करते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि ये लोग बाहर से कॉल कर रहे हैं. इनमें ऐसा भी देखने में आ रहा है कि ये लोग फ्रॉड तरह की जॉब ऑफर कर रहे हैं, जिसमें पहले तो ये कहते हैं कि हम आपको काम करने के बदले पैसा देंगें. लेकिन जब आप तैयार हो जाते हैं तो उस वक्‍त ये लोग आपसे पैसे की डिमांड करने लगते हैं. यही नहीं रवि चौबे ये भी बताते हैं कई बार आपको एक पीडीएफ भेजा जाता है. आप उसे जैसे ही खोलते हैं तो उसके जरिए आपके मोबाइल में एक मॉलवेयर इंस्‍टॉल हो जाता है. इस तरह के फ्रॉड को रिमोट एक्‍यूट ट्रोजन कहा जाता है. इसके जरिए आपके फोन की सभी तरह की एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है. इस तरह के कॉल को तुरंत ब्‍लॉक कर देना चाहिए. अगर आपने इनका रिप्‍लाई किया भी है तो भी आपको इनके साथ अपनी जानकारी को शेयर नहीं करना चाहिए. 

 

क्‍या कहते हैं साइबर एक्‍सपर्ट 
साइबर एक्‍सपर्ट महिपाल सिंह मेहता कहते हैं कि देखिए साइबर अपराध दो तरह का होता है. एक होती है हैकिंग और दूसरी होती है फिशिंग. इस तरह की कॉल को फिशिंग कहा जाता है. फिशिंग का मतलब होता है कि मछली को चारा डालना या कहें तो प्रलोभन देना. इस तरह कॉल के जरिए आप पर चारा डाला जाता है या कहें प्रलोभन दिया जाता है, जिसके वजह से साइबर अपराध के शिकार हो सकते है. अगर आपने इन कॉल्‍स या मैसेज का रिप्‍लाई किया तो उन्‍हें इस फिशिंग में सक्‍सेस मिल जाती है. उसके बाद आपके साथ कई तरह का अपराध हो सकता है. आपके एकाउंट से पैसा भी निकाला जा सकता है, आपकी फेसबुक आईडी को हैक करके पैसा भी मांगा जा सकता है. यही नहीं आपके कैरेक्‍टर को लेकर या कहें आपके किसी भी तरह के वीडियो बनाकर आपको ब्‍लैक मेल किया जा सकता है. ऐसे में समझदारी इस बात में है  कि आप इन कॉल्‍स का बिल्‍कुल जवाब न दें.  इन कॉल्‍स से बचने का तरीका बताते हुए एमएस मेहरा  कहते हैं कि आप इन कॉल्‍स का बिल्‍कुल जवाब न दें. जहां तक हो सके आपको इनको या तो ब्‍लाक कर देना चाहिए या फिर आपको इनको स्‍पैम में डाल देना चाहिए. इनका जवाब देने की कोशिश बिल्‍कुल न करें, न ही इन नंबरों पर कॉल करें. क्‍योंकि जैसे ही आप कॉल करने का प्रयास करेंगें आपके साथ फ्रॉड हो जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

22 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

23 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago