✕

होम / यूटिलिटी / Startup के नए प्रयोगों की जांच के लिए तय हुई जगह, MP के इस जिले का हुआ चयन

Startup के नए प्रयोगों की जांच के लिए तय हुई जगह, MP के इस जिले का हुआ चयन

DoT ने डिजिटल ट्रांस्‍फॉरमेशन में तेजी लाने के लिए स्टार्टअप और SMEs के 5G यूज केस की प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए जगह का चयन किया गया है. ये सरकार का एक तरह का पायलट प्रोजेक्‍ट है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में काम करने वाले अलग-अलग स्‍टार्टअप के द्वारा विकसित की जाने वाली तकनीकों के प्रयोग के लिए अभी तक देश में कोई जगह नहीं थी. लेकिन अब टेलीकॉम मंत्रालय ने इस समस्‍या का समाधान कर दिया है. टेलीकॉम मंत्रालय ने मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले का इसके लिए चयन कर लिया है. विदिशा, मध्य प्रदेश का एक आकांक्षी जिला है, जिसे स्‍टार्टअप द्वारा पेश किए गए नए 5जी प्रयोग के लिए जमीन तैयार करेगा. विदिशा जिला प्रशासन और टेलीमैटिक्स के विकास केंद्र (सी-डॉट), दूरसंचार विभाग द्वारा एक संयुक्त पहल (DoT) के तहत इस काम को शुरू किया जा रहा है. 

दूरसंचार स्टार्टअप और MSME मिशन (TSUM) और 5जी वर्टिकल इंगेजमेंट पार्टनरशिप प्रोग्राम (वीईपीपी) के तहत दूरसंचार विभाग (डीओटी) सामाजिक-आर्थिक कार्यक्षेत्रों में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए डिजिटल संचार तकनीक - स्टार्टअप और SME के संभावित सहयोग के लिए सुविधा प्रदान कर रहा है. विदिशा जो कि एक एसपायरेसनल जिला है वो स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने के साथ विदिशा जिले में समुदाय को बड़े पैमाने पर लाभान्वित करने के लिए स्टार्टअप्स और एसएमई के आईओटी के नए प्रयोगों के लिए जमीन मुहैया करेगा. इसके लिए कई क्षेत्रों का चयन किया गया है जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि, डेयरी एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट शामिल हैं. 

कौन-कौन कंपनियां कर रही हैं यहां प्रयोग 
इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अपर सचिव विदिशा जिले का दौरा भी कर चुके हैं. उनके इस दौर में उन सभी स्‍टार्टअप का अपनी अलग-अलग तकनीकों का प्रदर्शन किया है.  जिन स्‍टार्टअप कंपनियों ने यहां अपनी तकनीक की जांच की है उनमें ये कंपनियां शामिल हैं. 

Superceuticals ये कंपनी वहां अपना स्‍वास्‍थ्‍य कियोस्‍क लगा रही है जो   5जी/4जी इनेबल्ड स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के साथ काम करती है और स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करती है.
Ambupod ये कंपनी वहां एक 5जी/4जी सक्षम ऑटो एम्बुलेंस की सुविधा देगी, जिसके जरिए दूर के इलाकों में डॉक्‍टर की सुविधा से लेकर स्‍वास्‍थ्‍य की अलग-अलग तरह की जांचें मुहैया कराई जाएंगी. 
LogyAI: मोतियाबिंद रोग की त्वरित और प्रभावी जांच के लिए स्मार्ट फोन का उपयोग कर मोतियाबिंद आई स्क्रीनिंग एप्लिकेशन मुहैया करा रही है. 
Easofy: फेफड़े और मस्तिष्क स्कैन की जांच के लिए (CT/XRAY) मुहैया कराएगी. ये AR/VR-3D विज़ुअलाइज़ेशन एप्लिकेशन के जरिए काम करती है.
TechXR: AR/VR-3D - 3डी इमर्सिव एक्सपीरियंस किट छात्रों के लिए बेहतर लर्निंग और टीचिंग टूल के लिए इनोवेटिव टीचिंग मेथड्स मुहैया कराएगी. 
BKC Aggregators ने एक फसल सलाह ऐप विकसित किया है. जो किसानों को व्यक्तिगत फसल सलाह देने के साथ साथ मंडी और फसल बीमा की जानकारी मुहैया कराएगा.
Dvara- Surabhi:  ये कंपनी अपने इनोवेशन के जरिए  जानवरों की जांच करने के साथ-साथ डेयरी किसानों के लिए कई इनफॅारर्मेटिव सूचना प्रदान करती है. 
5G यूज केस प्रमोशनल पायलट के तहत, इन सभी इनोवेशन को सामुदायिक और जिला स्वास्थ्य केंद्रों मॉडल स्कूलों, कृषि और डेयरी किसानों, कौशल विकास केंद्रों में 1 वर्ष की अवधि के लिए तैनात किया जाएगा और बाद में जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है. विदिशा के उपयोगकर्ता समुदायों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए ये डिजिटल समाधान भारतनेट ब्रॉडबैंड द्वारा संचालित होंगे. 

सफल समाधान के बाद साइन होगा एग्रीमेंट 
सरकार इनके लिए सिर्फ जगह ही मुहैया नहीं करा रही है बल्कि 7 स्टार्टअप के साथ सर्विस कम परचेज आर्डर पर भी साइन भी कर लिया गया है. इन्‍हें भारत नेट के जरिए इंटरनेट सेवा भी मुहैया कराई जाएगी.

इसमें रजिस्‍टर होने के लिए स्‍टार्टअप को क्‍या करना होगा 
सरकार की ओर से ये भी बताया गया है कि समाजिक आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाले स्‍टार्टअप अगर इस कार्यक्रम के साथ जुड़ना चाहते हैं तो वो अलग-अलग तरीकों से अप्‍लाई कर सकती है। जो लोग इस अभियान के साथ जुड़ना चाहते हैं वो support@tcoe.in और alex.vikas17[at]gov[dot]in के जरिए अप्‍लाई कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

32 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

21 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago