✕

होम / यूटिलिटी / सरकार को सिक्योरिटी से जुड़े कई कानूनों में बदलाव करना है: CAPSI प्रमुख

सरकार को सिक्योरिटी से जुड़े कई कानूनों में बदलाव करना है: CAPSI प्रमुख

पिछले कई सालों से काम करते हुए इस क्षेत्र में 1 करोड़़ से ज्‍यादा लोग जुड़ चुके हैं. केन्‍द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि अब इस क्षेत्र को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कापसी CAPSI (सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्‍योरिटी) के सिक्योरिटी समिट को संबोधित करते हुए चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि चार साल बाद जब अग्निवीर वापस आएंगे तो उनकी संस्था उन्हें पर्याप्त संख्या में रोजगार मुहैया कराएगी. इस मौके पर कापसी चेयरमैन ने ये भी कहा कि हमने सरकार को सिक्योरिटी से जुड़े कई कानूनों में बदलाव के लिए लिखित तौर पर दिया है और हम आशा करते हैं कि सरकार जल्द उन कानूनों में बदलाव करेगी, जिससे यह सेक्टर और मजबूत हो पाएगा. कापसी का ये सिक्‍योरिटी समिट बिजनेस वर्ल्‍ड ग्रुप के साथ पार्टनरशिप के तहत हुआ था. 

अग्निवीरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कापसी चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि उनकी संस्था चार साल बाद जब अग्निवीर आएंगे तो उन्हें पर्याप्त संख्या में रोजगार देने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि हम लोग अग्निवीरों के लिए दो महीने का प्रशिक्षण सत्र भी चलाएंगे. क्योंकि सिक्योरिटी क्षेत्र और सेना के प्रशिक्षण में बहुत अंतर होता है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रशिक्षण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स बीआईएस के स्‍टैंडर्डस के अंतर्गत ही होगा. 

आज इस सेक्टर से जुड़ चुके हैं एक करोड़ लोग
कापसी चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि आज निजी क्षेत्रों में काम करने वाली सिक्योरिटी एजेंसियों से लगभग एक करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि 2020 में हम सिक्योरिटी रेगुलेशन एक्ट 2005 को इज ऑफ डूइंग बिजनेस में शामिल करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं. इस बदलाव के कारण हम लोगों को बड़ी राहत मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन की मौजूदगी में लॉन्च हुई ‘द प्रोटेक्टर’
दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में कापसी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह के द्वारा सिक्योरिटी सेक्टर पर लिखी गई किताब ‘द प्रोटेक्टर’ को भी लॉन्‍च किया गया. ये लॉन्चिंग बिजनेस वर्ल्ड के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन डॉ अनुराग बत्रा की मौजूदगी में हुई.  इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, लेबर राज्‍य मंत्री रामेश्वर तेली सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहे.  इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप के editor-in-chief और चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा तीन साल पहले हमने कापसी के साथ पार्टनरशिप की थी और आज हम उनके साथ मिलकर इस इंडस्ट्री पर एडिटोरियल प्रोडक्ट लाने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने कहा कि कापसी के साथ पार्टनरशिप करके इस उद्योग से जुड़े अच्‍छे  संपादकीय उत्पादों को सामने लाने में सक्षम होंगे. उन्होंने कहा ये उद्योग राष्ट्र की सेवा करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago