✕

होम / यूटिलिटी / फल-सब्जियों की कीमतों में लगी आग, टमाटर भी हुआ 'लाल', व्यापारी बोले- बारिश है जिम्मेदार

फल-सब्जियों की कीमतों में लगी आग, टमाटर भी हुआ 'लाल', व्यापारी बोले- बारिश है जिम्मेदार

कमजोर आवक और डिमांड अधिक होने के कारण फिलहाल कीमतों में ये उछाल सितंबर तक बने रहने की उम्मीद है. कई फलों की कीमत 200 रुपये के करीब पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश भर में फलों और टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है. व्यापारियों ने इसका ठीकरा सीधे-सीधे बरसात और बाढ़ पर डाला है. कमजोर आवक और डिमांड अधिक होने के कारण फिलहाल कीमतों में ये उछाल सितंबर तक बने रहने की उम्मीद है. कई फलों की कीमत 200 रुपये के करीब पहुंच गई है. वहीं टमाटर की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में ही 50 फीसदी का उछाल आ चुका है. 

होलसेल से लेकर रिटेल तक कीमतों में वृद्धि

जुलाई के महीने में टमाटर की औसत कीमत 30 से 40 रुपये किलो के बीच थी, वो अब अगस्त के महीने में फिर से बढ़ गई है. एक साथ पड़े कई त्योहार से बढ़ी डिमांड और कमजोर आवक से कीमतों में 50 फीसदी तक वृद्धि देखने को मिली है. "आजादपुर मंडी को टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है क्योंकि बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है. थोक स्तर पर, कीमतें 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 28 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. नई फसल आने तक कीमतें कुछ समय तक स्थिर रहेंगी." आजादपुर में एशिया की सबसे बड़ी मंडी के टमाटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा कि वित्त वर्ष 22 में, भारत ने 20 मिलियन मीट्रिक टन टमाटर का उत्पादन किया था. 

इन राज्यों में फसल को पहुंचा नुकसान

शिमला, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश से फसल को नुकसान को पहुंचा है. वेजिटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्रीराम गढ़वे ने कहा, 'टमाटर के दाम कब कम होंगे, यह कहना मुश्किल है. किसान नए बीज बो रहे हैं. लेकिन अगर बारिश हुई तो इसका असर कीमतों पर फिर पड़ेगा. देश के टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण टमाटर प्रभावित हो रहा है." गढ़वे ने कहा कि हालांकि खुदरा बाजार में कीमतों में अभी कमी नहीं आई है, लेकिन किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहे हैं. लगातार बारिश और नमी की मात्रा ने भी उनकी उपज को नुकसान पहुंचाया है. लगातार बूंदाबांदी और कभी-कभी मूसलाधार बारिश के कारण उपज 2,000 टन प्रति दिन से घटकर 500 हो गई है. 

इस तरह से चल रहा है रिटेल में सब्जियों का भाव

अधिकांश खुदरा बाजारों में टमाटर, आलू और प्याज 20 रुपये से 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध हैं. लौकी की कीमत जून में 30-40 रुपये की तुलना में 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. शिमला मिर्च के दाम भी पिछले महीने 40 रुपये के मुकाबले 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. भिंडी और बैगन 70 रुपये किलो बिक रहा है.

 गोभी की कीमत 100 रुपये प्रति किलो है जबकि सहजन की कीमत 120 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है. थोक बाजार में नींबू की कीमत रु. 60 रुपये प्रति किलो जबकि उन्हें रिटेल में 70-76 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है. 

फलों की कीमतों में भी वृद्धि

बाजार में आम 200 रुपये किलो और केला 80 रुपये दर्जन बिक रहा है. सेब का भाव 80-170 रुपये प्रति किलो है और पपीता 60 रुपये किलो मिल रहा है. नाशपाती का भाव भी 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. विक्रेताओं ने कहा कि मानसून के दौरान कम आपूर्ति के कारण फलों और सब्जियों की कीमतें हमेशा अधिक होती हैं. इसके अलावा, ज्यादातर लोग मानसून के दौरान विशेष रूप से "सावन" के महीने में शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं.

ओखला मंडी के एक सब्जी विक्रेता नवीन ने कहा, "पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से स्थानीय आपूर्ति की कमी के कारण धनिया, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें बेंगलुरु से लाया जा रहा है.

VIDEO: भारत में 12 नए मॉल खोलने वाली है ये कंपनी, जानें क्या है पूरा प्लान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

58 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

44 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

51 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago