होम / यूटिलिटी / PM Modi की इस योजना ने पूरे किए 8 साल, गरीब लोगों को बैंकिंग के अलावा मिल रहा है इनका लाभ

PM Modi की इस योजना ने पूरे किए 8 साल, गरीब लोगों को बैंकिंग के अलावा मिल रहा है इनका लाभ

15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से अपने पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पीएम मोदी द्वारा अगस्त 2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) ने अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं. 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से अपने पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस योजना की घोषणा की थी. इसके जरिए देश के गरीब और अवंचित लोगों को बैंकिंग सुविधाएं से जोड़ने के लिए लाया गया था. करोड़ों लोगों ने स्कीम के शुरू हो जाने के पश्चात अपने खाते बैंकों में खुलवाए थे. 'मेरा खाता भाग्य विधाता' की टैगलाइन पर शुरू की गई इस सेवा के शुरू होने के बाद कई लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंच पाईं थी. 

बैंकिंग में मिलने लगी ये सुविधाएं

जिन लोगों ने इस योजना के जरिए अपने बैंक खाते खुलवाएं उनको एक बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट, लोन की सुविधा, फंड ट्रांसफर की सुविधा, बीमा और पेंशन जैसी सेवाओं का लाभ मिलने लगा. इसके अलावा ग्राहको को एक रूपे डेबिट कार्ड भी मिला है, जिसके जरिए वो बैंक या फिर किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं. 

आधार कार्ड से खुले 46 करोड़ से अधिक खाते

10 अगस्त 2022 तक, कुल पीएमजेडीवाई खातों की संख्या 46.25 करोड़ थी, जिसमें 55.59 फीसदी (25.71 करोड़) महिलाएं और 66.79 फीसदी (30.89 करोड़) ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं. योजना के पहले वर्ष के दौरान ही 17.90 करोड़ PMJDY खाते खोले गए थे. PMJDY के तहत खातों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. इन 8 सालों में PMJDY खातों में तीन गुना वृद्धि हुई है.

46 करोड़ खातों में इतने हैं चालू

अगस्त 2022 में कुल 46.25 करोड़ PMJDY खातों में से 37.57 करोड़ (81.2 प्रतिशत) चालू हैं. आरबीआई के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, पीएमजेडीवाई खाते को निष्क्रिय माना जाता है यदि खाते में दो साल से अधिक समय तक कोई ग्राहक-प्रेरित लेनदेन नहीं होता है. PMJDY खातों में से केवल 8.2 प्रतिशत ही जीरो बैलेंस खाते हैं. इन खातों में कुल जमा शेष राशि 173,954 करोड़ रुपये है. खातों में 2.58 गुना वृद्धि के साथ जमाराशियों में लगभग 7.60 गुना वृद्धि हुई है. प्रति खाता औसत जमा 3,761 रुपये है. प्रति खाता औसत जमा 2.9 गुना से अधिक बढ़ गया है.

उठा रहे हैं DBT का फायदा

लगभग 5.4 करोड़ PMJDY खाताधारक विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) प्राप्त करते हैं.सूक्ष्म बीमा योजनाओं के तहत पीएमजेडीवाई खाताधारकों का कवरेज सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है.
 
इन योजनाओं से किया जााएगा लिंक

पात्र PMJDY खाताधारकों को PMJJBY और PMSBY के तहत कवर करने की मांग की जाएगी. इस बारे में बैंकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है. अब इस योजना के जरिए खुले खातों के खाताधारकों को बीमा भी मिलने लगेगा. ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से जारी अन्य योजनाओं को कवर करने में भी प्राथमिक आधार पर लिया जाएगा, ताकि कोई भी वंचित व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बनने से छूटे नहीं. 

VIDEO: कैसा दिखता है दुबई का सबसे महंगा Villa, जिसे मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए खरीदा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago