✕

होम / यूटिलिटी / चुनावी मौसम के बावजूद सस्ते Petrol-Diesel की उम्मीद पर आशंका के बादल! 

चुनावी मौसम के बावजूद सस्ते Petrol-Diesel की उम्मीद पर आशंका के बादल! 

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, इस बीच दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के चीफ ने एक चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चुनावी मौसम में 'सस्ते' की आस स्वभाविक है. रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती के बाद जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि उसे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में भी कुछ राहत मिले. 'अच्छे दिनों' की बात करने वाली मोदी सरकार (Modi Government) के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कुछ वक्त पहले संकेत भी दिए थे कि पेट्रोल-डीजल पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब जो हालात बन रहे हैं उसे देखते हुए कहना मुश्किल है कि दाम में कोई कटौती होगी.

उत्पादन घटा और अब चेतावनी
तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस (OPEC+) के सदस्य सऊदी अरब और रूस ने जुलाई 2023 में कच्चे तेल (Crude Oil) के उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी, जिसका असर अब दिखने लगा है. उत्पादन में कटौती के बाद से क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ रही हैं. इस बीच, दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) के चीफ की एक चेतावनी ने सबको हिला दिया है. ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस का कहना है कि ऑयल इंडस्ट्री में इन्वेस्टमेंट की कमी आ रही है, जो ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा है. इससे कच्चे तेल की कीमतें जल्द ही 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं.

इस भाव पर मिल रहा क्रूड ऑयल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू धाबी में आयोजित एक कार्यक्रम में घैस ने कहा कि अब से 2045 के बीच ऑयल इंडस्ट्री में कम से कम 12 ट्रिलियन डॉलर का कुल निवेश आवश्यक है, ताकि ऊर्जा की कीमतों में उछाल को नियंत्रित किया जा सके. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस सेक्टर में निवेश की कमी खतरनाक है. कम निवेश से हम ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं. बता दें कि वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल जून के मध्य के निचले स्तर से करीब 29% तक बढ़ गया है. यह पिछले साल नवंबर के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच रहा है. बुधवार यानी आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा था.  

नहीं दिया जनता को फायदा
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाती आईं हैं. हालांकि, पिछले एक साल से दाम स्थिर हैं. इस दौरान, कई बार कच्चे तेल में नरमी भी देखने को मिली, लेकिन कंपनियों ने पिछले घाटे का तर्क देकर जनता को राहत नहीं दी. अब कंपनियां अच्छा-खासा मुनाफा कमा रही हैं, इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया जा रहा. हालांकि, चुनावी मौसम में एक उम्मीद बन रही है कि भले ही थोड़े समय के लिए, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ कमी हो सकती है. लेकिन जिस तरह से क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आ रहा है, उसके चलते इस उम्मीद पर आशंकाओं के बादल मंडरा रहे हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो इस राहत की उम्मीद बेमानी हो जाएगी.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago