✕

होम / यूटिलिटी / झटका! इस राज्य ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए नई कीमतें

झटका! इस राज्य ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए नई कीमतें

मेघालय में पेट्रोल पर पहले 11 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगता था. अब 12.50 प्रति लीटर टैक्स लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शिलॉन्ग: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के साथ आम नागरिकों को एक बार फिर झटका लगा है, पर इस बार पूरे देश को नहीं, बल्कि मेघालय में रहने वालों को झटका लगा है. मेघालय सरकार ने पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

कैबिनेट से भी मिली मंजूरी
इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री जेम्स पीके संगमा ने कहा, "आप इस बात से अवगत हैं कि असम ने भी अपने प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी दी हैं. इसी के अनुरूप मेघालय सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है." इस फैसले को कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गई है.

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
कीमतें बढ़ने के बाद राज्य की राजधानी शिलॉन्ग में पेट्रोल अब 96.83 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डीजल 84.72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. आपको बता दें कि मेघालय में पेट्रोल पर पहले 11 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगता था. अब 12.50 प्रति लीटर टैक्स लगेगा. वहीं, डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगता था. अब यह बढ़कर 5.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव का असर सिर्फ मेघालय राज्य में होगा, पूरे देश में इसका कोई असर नहीं होगा. फिलहाल, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है, जबकि कोलकाता में 106.03 रुपये, मुंबई में 106.31 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये है. वहीं, दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये, मुंबई में 94.27 रुपये और चेन्नई में 94.24 रुपये है.

VIDEO: रेलवे यात्रियों को एक और सौगात!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago