✕

होम / यूटिलिटी / हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितनी मिलती है टैक्स छूट, कैसे करें क्लेम; जानें यहां 

हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितनी मिलती है टैक्स छूट, कैसे करें क्लेम; जानें यहां 

हेल्थ इंश्योरेंस के बेसिक प्रीमियम पर 18% जीएसटी लगता है. हालांकि, प्रीमियम पर चुकाए गए GST पर भी छूट का लाभ ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आज के वक्त में हेल्थ इंश्योरेंस बेहद ज़रूरी है. बदलती लाइफस्टाइल के चलते बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है. ऐसे में कब कौनसी बीमारी अस्पताल ले जाए, नहीं कहा जा सकता. अस्पताल पहुंचने पर बिल का मीटर तेजी से भागने लगता है, उस स्थिति में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत काम आता है. खास बात ये है कि हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम के भुगतान पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है. यानी इसके दो फायदे हैं.  

इतनी मिलती है छूट
इनकम टैक्स कानून 1961 के सेक्शन 80 के तहत कोई व्यक्ति अपने, पति/पत्नी और निर्भर बच्चों के हेल्थ इंश्योरेंस के लिए चुकाए गए प्रीमियम पर अधिकतम 25 हजार रुपए (सीनियर सिटीजन करदाता के मामले में 50 हजार रुपए) तक की छूट का दावा कर सकता है. 60 साल या इससे अधिक की उम्र के लोगों के लिए यह लिमिट 50,000 रुपए है. इसी तरह, यदि टैक्सपेयर की उम्र 60 साल से कम है और वह अपने एवं अपने 60 वर्ष से अधिक की उम्र के माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है, तो प्रीमियम पर 75,000 रुपए की छूट का दावा कर सकता है.

GST पर भी मिलती है छूट
हेल्थ इंश्योरेंस के बेसिक प्रीमियम पर 18% जीएसटी लगता है. हालांकि, आप जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा यानी हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर चुकाए गए GST पर भी छूट का लाभ ले सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो प्रीमियम की राशि के साथ जमा GST पर भी टैक्स बेनिफिट मिलता है. आप सेक्शन 80D के तहत टैक्स बेनिफिट क्लेम कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी हेल्थ पॉलिसी का प्रीमियम 20 हजार रुपए है, तो आपको 18% जीएसटी के हिसाब से 3,600 रुपए और चुकाने होंगे. इस तरह, आपको कुल 23,600 रुपए का भुगतान करना होगा. इनकम टैक्स नियमों के तहत आप पूरे 23,600 रुपए की छूट ले सकते हैं.

इस तरह करें क्लेम
आपको इनकम टैक्स फाइल करते समय हेल्थ हेल्थ इंश्योरेंस के क्लेम पर दावा करना होगा. इसके लिए ऑनलाइन ITR फाइलिंग के दौरान, 'छूट' कॉलम में दिए 'टैक्स में छूट और मेडिकल इश्योरेंस प्रीमियम के लिए 80D' चुनें. वह क्राइटेरिया चुनें, जिसके तहत आप छूट का दावा कर रहे हैं. जैसे कि, अपने और परिवार, अपने (60 वर्ष से अधिक) और परिवार, अपने और माता-पिता, माता-पिता (60 वर्ष से अधिक), अपने, परिवार और 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता, अपने (60 वर्ष से अधिक), परिवार और 60 वर्ष से अधिक उम्र के माता-पिता. इसके बाद आपको संबंधित दस्तावेज अटैच करने होंगे. उदाहरण के लिए, प्रीमियम भुगतान की रसीद.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago