✕

होम / यूटिलिटी / इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप जीत सकते हैं 1 लाख रुपए, यहां चेक करें पूरी डिटेल

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप जीत सकते हैं 1 लाख रुपए, यहां चेक करें पूरी डिटेल

डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता की एंट्री फीस एक हजार रुपए है. 19 सितंबर से इसके आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपको डॉक्यूमेंट्री फिल्म या फिर फिल्म पोस्टर डिजाइन करने का शौक है, तो ये खबर आपके लिए है. केंद सरकार डॉक्यूमेंट्री फिल्म और फिल्म पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है और विजेताओं को एक-एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे. दोनों प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसलिए यदि आप भाग लेना चाहते हैं, तो फिर देर न करें.  

FTII कर रहा आयोजन 
'आजादी के अमृत उत्सव' और फिल्मकार सत्यजीत रे के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है. नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की देखरेख में पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) की ओर से ये आयोजन किया जा रहा है.

ये हैं नियम
डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको एंट्री फीस के रूप में 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा. 19 सितंबर से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. आवेदन के लिए फिल्म की समयावधि 20 मिनट तय की गई है. केवल वही फिल्म प्रतियोगिता के लिए मान्य होगी, जिसका प्रोडक्शन 1 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2022 के बीच में किया गया है. डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में विजेताओं का चुनाव ज्यूरी करेगी. 3 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को क्रमशः 1-1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएं- https://tinyurl.com/3xb2ck4d

'वन एंड ओनली रे' 
वहीं, फिल्म पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता की थीम 'वन एंड ओनली रे' है. यानी कि यह फिल्मकार सत्यजीत रे पर आधारित है. प्रतियोगिता के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है. पोस्टर प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए निर्धारित किया गया है. द्वतीय विजेता को 75 हजार और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपए का इनाम मिलेगा. यह आयोजन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से किया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएं - https://postercontest.iffigoa.org


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago