✕

होम / यूटिलिटी / पाकिस्तान में इस वजह से रात में 8 बजे तक बंद होंगे मार्केट, शादियों पर भी लगी पाबंदी

पाकिस्तान में इस वजह से रात में 8 बजे तक बंद होंगे मार्केट, शादियों पर भी लगी पाबंदी

सरकार ने जहां एक तरफ मार्केट, मॉल और रेस्टोरेंट को बंद करने के नए समय की घोषणा कर दी है, वहीं देर रात तक होने वाले शादियों के जश्न के समय पर भी पाबंदी लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पड़ोसी देश पाकिस्तान में बिजली संकट काफी गहरा गया है. इसके चलते मौजूदा सरकार ने कई सारी पाबंदियों की घोषणा कर दी है. सरकार ने जहां एक तरफ मार्केट, मॉल और रेस्टोरेंट को बंद करने के नए समय की घोषणा कर दी है, वहीं देर रात तक होने वाले शादियों के जश्न के समय पर भी पाबंदी लगा दी है. पाक मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने राष्ट्रीय ऊर्जा-संरक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. आसिफ ने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार इसको लागू करने के लिए प्रांतों से संपर्क करेगी. 

8 बजे तक खुलेंगे बाजार, मैरिज होम्स 10 बजे तक

पाकिस्तान की कैबिनेट में पास किए गए नियमों के मुताबिक 8 बजे तक बाजार व रेस्टोरेंट और रात 10 बजे तक मैरिज होम्स बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट्स के बंद होने के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाए जाने पर फैसला लिया जा सकता है. पाकिस्तान में यूक्रेन संकट और जून में आई बाढ़ के बाद से संकट से जूझ रहा है. इसने बिजली के संकट को काफी बढ़ा दिया है. 

ऐसे बचेंगे 56 अरब रुपये

आसिफ ने कहा कि अगर 20 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी रोटेशन के आधार पर घर से काम करते हैं, तो 56 अरब रुपये बचाए जा सकते हैं और कुछ कदमों के साथ मिलकर देश 62 अरब रुपये बचाने में सक्षम होगा. उन्होंने यह भी कहा कि 38 अरब रुपये बचाने में मदद करने के लिए ऊर्जा कुशल पंखे और बल्ब जल्द ही पेश किए जाएंगे और पेट्रोल की खपत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक पारंपरिक मोटरसाइकिलों की जगह लेगी. इसके लिए कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी गई है और यह 86 अरब रुपये बचाएगा. 

राजनेता बने रोल मॉडल

मंत्री ने कहा, "मेरा यह भी मानना ​​है कि राजनेताओं को सबसे पहले इन बदलावों को अपनाना चाहिए और जनता के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए." पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह में चार साल के निम्नतम स्तर 6.72 अरब डॉलर पर आ गया है. केंद्रीय बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी मुद्रा भंडार पिछली बार 18 जनवरी, 2019 को समाप्त सप्ताह के दौरान 6.64 बिलियन अमेरीकी डॉलर पर दर्ज किया गया था.

VIDEO: RBI ने इस बैंक पर क्यों लगाया 2.66 करोड़ का जुर्माना?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago