✕

होम / यूटिलिटी / प्याज हुआ 45% महंगा, कीमतों पर लगाम लगाने आज से दौड़ेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

प्याज हुआ 45% महंगा, कीमतों पर लगाम लगाने आज से दौड़ेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

औसत खुदरा कीमत 42 रुपये किलो तक पहुंची, दिल्ली में 65 रुपये; बफर स्टॉक से चरणबद्ध तरीके से सस्ता प्याज बाजार में उतारेगी सरकार

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 42 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 45 फीसदी अधिक है. बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार सोमवार से अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारने जा रही है. इसके तहत नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे उन शहरों के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ ट्रेनें चलाई जाएंगी, जहां प्याज की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हैं.

एक साल में 45 फीसदी महंगा हुआ प्याज

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 42 रुपये प्रति किलो रही. यह एक साल पहले की तुलना में 45 फीसदी और पिछले महीने के मुकाबले 19 फीसदी अधिक है. बड़े शहरों में कीमतों में और तेज उछाल देखने को मिल रहा है. दिल्ली में शनिवार को प्याज 65 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि एक साल पहले इसकी कीमत 35 रुपये प्रति किलो थी. इसी तरह चेन्नई में प्याज 58 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जो पिछले साल 33 रुपये प्रति किलो था. केरल और असम के कुछ हिस्सों में भी प्याज की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं.

नासिक से बड़े शहरों तक पहुंचेगा सस्ता प्याज

सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्याज के बफर स्टॉक को चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारने का फैसला किया है. इसके लिए नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी समेत उन प्रमुख शहरों तक प्याज पहुंचाया जाएगा, जहां खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं. सरकार का कहना है कि उसके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और मांग के मुताबिक प्याज को कम कीमतों पर व्यवस्थित तरीके से बाजार में उतारा जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कारोबारी कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए स्टॉक को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा.

महाराष्ट्र में उत्पादन घटने से बढ़ा दबाव

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा प्याज उत्पादन करने वाले महाराष्ट्र में खरीफ प्याज के उत्पादन में करीब 5 से 7 फीसदी गिरावट की खबरों ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए NAFED और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) ने बफर स्टॉक के लिए करीब 1.2 लाख टन प्याज खरीदा है. मई में दोनों एजेंसियों ने प्याज खरीद की कीमत 1,270 रुपये प्रति क्विंटल तय की थी. पिछले सप्ताह खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए इसे बढ़ाकर 2,645 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया.

कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, 2025-26 फसल वर्ष में प्याज का उत्पादन करीब 307 लाख टन रहने का अनुमान है. यह 2024-25 फसल वर्ष में दर्ज उत्पादन के लगभग बराबर है.

पहले भी चलाई गई थी ‘कांदा एक्सप्रेस’

प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार पहले भी ‘कांदा एक्सप्रेस’ का इस्तेमाल कर चुकी है. अक्टूबर 2024 में नासिक से दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों तक प्याज पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं. इस बार भी सरकार का लक्ष्य बफर स्टॉक के जरिए उन बाजारों में प्याज की आपूर्ति बढ़ाना है, जहां कीमतें ज्यादा हैं.

चीनी की कीमतें भी बढ़ीं

प्याज के साथ-साथ चीनी की खुदरा कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. शनिवार को खुली चीनी की कीमत 62.5 रुपये प्रति किलो रही, जो एक साल पहले के मुकाबले 34 फीसदी और एक महीने पहले की तुलना में करीब 28.5 फीसदी अधिक है.

दिल्ली में चीनी 65 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 69 रुपये प्रति किलो बिकी. खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बाजार में इसकी आपूर्ति को लेकर कोई बड़ी कमी नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

6 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago