✕

होम / बिजनेस / सोने की चमक फिर तेज, 4,700 डॉलर के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 69 डॉलर के ऊपर

सोने की चमक फिर तेज, 4,700 डॉलर के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 69 डॉलर के ऊपर

अमेरिकी बॉन्ड बायबैक के ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में सोने की चमक बढ़ी, MCX पर भी पीली धातु ने पकड़ी रफ्तार

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

सोने की कीमतों ने सोमवार को एक बार फिर तेजी की रफ्तार पकड़ ली. अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की उम्मीद से ज्यादा बायबैक की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ी. कॉमेक्स पर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया, जबकि चांदी 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही. घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी दबाव में रही.

MCX पर सोने ने पकड़ी तेज रफ्तार

MCX पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 386 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. हालांकि कारोबार के दौरान इसने तेजी पकड़ ली और खबर लिखे जाने तक 1,132 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,570 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. सोने ने दिन के कारोबार में 1,63,585 रुपये का उच्च स्तर और 1,62,001 रुपये का निचला स्तर छुआ. इस साल MCX पर सोने का वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है.

चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोने के मुकाबले चांदी में सोमवार को नरमी देखने को मिली. MCX पर चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,597 रुपये प्रति किलो पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,46,597 रुपये पर बंद हुआ था. खबर लिखे जाने तक चांदी 461 रुपये की गिरावट के साथ 2,46,136 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी. कारोबार के दौरान इसने 2,46,475 रुपये का उच्च और 2,44,815 रुपये का निचला स्तर छुआ. इस साल चांदी MCX पर 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है.

कॉमेक्स पर सोना 4,700 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है. कॉमेक्स पर सोना 4,673.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला था, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,680.60 डॉलर था. कारोबार के दौरान यह 25.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4,706.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 69.34 डॉलर प्रति औंस पर खुली. पिछले सत्र में इसका क्लोजिंग प्राइस 69.53 डॉलर था. खबर लिखे जाने तक चांदी 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 69.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

अमेरिकी ट्रेजरी के फैसले से सोने को मिला सहारा

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे अमेरिकी ट्रेजरी की ओर से लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की अपेक्षा से अधिक बायबैक की घोषणा को प्रमुख वजह माना जा रहा है. इस फैसले से बाजार में सोने की मांग को समर्थन मिला और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

3 minutes ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

8 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

37 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

51 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

16 hours ago


बड़ी खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

3 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

51 minutes ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

8 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

37 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

17 hours ago