✕

होम / यूटिलिटी / प्याज से प्यार की ज्यादा कीमत चुकाने को रहें तैयार, मंत्री के एक बयान से चढ़ गए दाम

प्याज से प्यार की ज्यादा कीमत चुकाने को रहें तैयार, मंत्री के एक बयान से चढ़ गए दाम

आने वाले दिनों में आपके लिए प्याज खरीदना महंगा हो सकता है. इसकी खुदरा कीमतों में इजाफे की आशंका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ वक्त पहले खाने का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज लोगों के आंसुओं की वजह बन गई थी. प्याज के दामों में आई गजब की तेजी ने लोगों को परेशान कर दिया था. अब फिर वही दौर लौट सकता है. आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में वृद्धि हो सकती है. क्योंकि महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में प्याज की औसत थोक कीमतें सोमवार को ही 40% तक चढ़ गईं. इसकी वजह केंद्र सरकार के एक मंत्री के बयान को बताया जा रहा है.

क्या कहा मंत्री पवार ने?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और महाराष्ट्र के डिंडोरी (नासिक ग्रामीण) से सांसद डॉ. भारती पवार ने हाल ही में बताया था कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटने वाला है. उन्होंने बताया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बीते दिनों मंत्रियों के एक समूह की बैठक हुई थी, जिसमें प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने का फैसला हुआ. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. पवार के इस बयान के बाद से प्याज की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.  

निर्यातक कर रही खरीदारी
APMC के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ. भारती पवार की जानकारी के बाद देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव में औसत कीमतों पर प्रभाव पड़ा. लासलगांव में प्याज की औसत कीमतें शनिवार को 1,280 रुपए प्रति क्विंटल थीं, जो सोमवार को बढ़कर 1800 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गईं. सोमवार को प्याज का न्यूनतम और अधिकतम थोक मूल्य क्रमशः 1000 और 2,100 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. इस बीच, प्याज निर्यातकों ने विदेशी बाजारों में बेचने के लिए प्याज खरीदना शुरू कर दिया है. 

प्रतिबंध से मिला फायदा
सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज का दाम स्थिर रखने के लिए पिछले साल 7 दिसंबर को हर तरह के प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था. यह प्रतिबंध 31 मार्च, 2024 तक जारी रहना था. सरकार के इस कदम के बाद पिछले ढाई महीनों में ही प्याज की औसत थोक कीमत 67% कम हो गई थी. पिछले साल 6 दिसंबर को ये कीमत 3950 रुपए प्रति क्विंटल थी, जो कि 17 फरवरी को 1280 रुपए प्रति क्विंटल पहुँच गई थी, लेकिन प्रतिबंध हटने की खबर के साथ ही प्याज के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago