होम / यूटिलिटी / Delhi Air Quality: प्रदूषण से लड़ने के लिए एक बार फिर हुई Odd-Even की वापसी

Delhi Air Quality: प्रदूषण से लड़ने के लिए एक बार फिर हुई Odd-Even की वापसी

दिल्ली में मौजूद भयावह स्थिति से बचने के लिए सरकार Odd-Even योजना (Odd-Even Scheme) को दोबारा लागू करने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Air Quality) लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब हालत ये है कि दिल्ली की हवाओं में जहर घुल चुका है. दिल्ली की हवाओं में मौजूद PM 2.5 कणों की संख्या 360 अंकों पर पहुंच चुकी है और इस वक्त दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच चुका है. इसी बीच प्रदूषण से लड़ने के लिए सरकार Odd-Even योजना (Odd-Even Scheme) को लागू करने जा रही है. 

कब लागू होगी Odd-Even Scheme?
दिल्ली में मौजूद भयावह स्थिति से बचने के लिए सरकार Odd-Even योजना (Odd-Even Scheme) को दोबारा लागू करने के बारे में विचार कर रही है. आपको बता दें कि Odd-Even योजना में हर दिन गाड़ी की नंबर प्लेट में मौजूद अंतिम संख्या के विषम या सम यानी Odd या Even होने पर ही उसे शहर की सड़कों पर चलाने की इजाजत दी जा सकती है. दिल्ली में हवा की क्वालिटी (Delhi Air Quality) अभी भी गंभीर बनी हुई है. आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय का कहना है कि Odd-Even योजना को 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू किया जा सकता है.  

प्रदूषण से लड़ रही है सरकार?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 नवंबर को दिवाली का महापर्व है और दिवाली के महापर्व के अगले ही दिन से इस योजना को लागू किया जा सकता है. दिल्ली की हवा की क्वालिटी (Delhi Air Quality) में मौजूद प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार पहले ही काफी सख्ती से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठा चुकी है. सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और साथ ही अब 11वीं कक्षा तक सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों को भी बंद किया जाएगा. केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ही स्कूल खोले जाने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही पेट्रोल से चलने वाली BS-3 और डीजल से चलने वाली BS-4 कारों पर भी बैन लगा दिया गया है. इतना ही नहीं, शहर में मौजूद गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर भी बैन कर दिया गया है. 

GRAP स्टेज 4 हुआ लागू 
आपको बता दें कि यह सभी महत्त्वपूर्ण फैसले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और LG वीके सक्सेना के साथ हुई उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान लिए गए थे और यह उच्च-स्तरीय बैठक दिल्ली सचिवालय में हुई थी. साथ ही देश की राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP के स्टेज 4 को भी लागू कर दिया गया है और स्मॉग-गन से लगातार पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है. 
 

यह भी पढ़ें: कौन हैं Poonam Gupta? जिन्होंने पेपर की रद्दी से खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

18 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago