✕

होम / यूटिलिटी / अब जानवरों से नहीं टकराएगी वंदे भारत, रेलवे ने निकाला तरीका

अब जानवरों से नहीं टकराएगी वंदे भारत, रेलवे ने निकाला तरीका

रेलवे वंदे भारत की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इस ट्रेन के साथ कोई हादसा नहीं होगा. ये रेलवे का पायलट प्रोजेक्‍ट है अगर सफल हुआ तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वंदे भारत ट्रेन के साथ लगातार हो रहे हादसों को रेलवे गंभीरता से लिया है. कई हादसे होने के बाद अब भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने जा रहा है. दीवार किस तरह की होगी इसके लिए इन दिनों रेलवे में विमर्श चल रहा है. जो जल्‍द ही फाइनल हो जाएगा.रेलवे की योजना है कि पहले चरण में वो 1000 किमी की दीवार बनाएगा अगर वो प्‍लान कामयाब हो जाता है तो ऐसे में इसे और आगे बढ़ाया जाएगा.

रेलवे को मिले हैं दो डिजाइन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस दीवार के लिए उनके पास दो डिजाइन आए हैं. इन डिजाइनों को रेलवे के अधिकारियों ने लंबी रिसर्च के बाद हर पहलू से देखा है. इसमें कई तकनीकी एक्‍सपर्ट की भी मदद ली गई है. जिससे अगर दीवार बने तो वो ज्‍यादा सफल हो इसके लिए भी सोचा गया है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये सारे काम रेलवे वंदे भारत ट्रेन के जानवरों से टकराने की घटना के बाद उठा रहा है.

पहले चरण में बनेगी 1000 किलोमीटर की दीवार

रेलवे वंदे भारत ट्रेन के सफल संचालन के लिए पहले चरण में 1000 किमी की दीवार बनाने जा रहा है. रेलवे का मानना है कि तीन से चार महीने में 1000 किलोमीटर की दीवार बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद अगले कुछ महीनों तक इसका ट्रायल देखा जाएगा. अगर ये सफल हुआ तो इसके बाद इस पर आगे विचार किया जाएगा.

अब तक तीन बार टकरा चुकी है वंदे भारत

गांधीनगर से मुंबई के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अभी तक तीन बार जानवरों से टकरा चुकी है. जिसके कारण एक बार तो इसका नोज हेड भी क्षतिग्रस्‍त हो गया था. अब तक जितने भी हादसे हुए हैं वो इसी ट्रेन के साथ हुए हैं. जबकि मौजूदा समय में पांच लाइनों पर वंदे भारत चल रही है. बाकी किसी भी लाइन में ऐसी कोई समस्‍या नहीं आई है.

जानवरों की समस्‍या सभी जगह

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि जानवरों के ट्रेन से टकराने की जो समस्‍या है वो एक बड़ी समस्‍या है. इस समस्‍या के स्‍थाई हल को निकालने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है. अगर ये 1000 किमी का ट्रायल सफल रहता है तो ऐसे में रेलवे इस पर दूरगामी योजना बनाने पर भी सोच सकता है. रेलवे के आगे जानवरों के आने के कारण अभी बड़ी संख्‍या में कई बार ट्रेनों का संचालन धीमा हो जाता है, जिससे हादसों का तो डर रहता ही है साथ ही ट्रेनें भी लेट हो जाती हैं. एक लाइन पर एक ट्रेन के लेट होने के कारण कई बार पीछे की कई ट्रेनें अपनी मंजिल तक पहुंचने में लेट हो जाती हैं. ऐसे में इसे एक बड़े समाधान के तौर पर देखा जाना चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

8 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

6 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

11 hours ago