✕

होम / यूटिलिटी / 'रंग' दिखा रहे टमाटर के होश ऐसे ठिकाने लगाएगी सरकार, बनाया है ये प्लान

'रंग' दिखा रहे टमाटर के होश ऐसे ठिकाने लगाएगी सरकार, बनाया है ये प्लान

अगस्‍त में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद सरकार ने जब कई स्‍तर पर कदम उठाया तो टमाटर के दामों में कमी देखने को मिली थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार अब उन इलाकों में टमाटर की खरीद किसानों से करने जा रही है जहां पर्याप्‍त उत्‍पादन के कारण कीमतें काफी कम हैं. सरकार इस खरीद से उन इलाकों में कीमतों में कमी लाने का प्रयास करेगी जहां अभी भी कीमतें ज्‍यादा हैं. महीना बीतने के साथ ही आने वाले दिनों में कई राज्‍यों में टमाटर की फसल का उत्‍पादन बढ़ जाएगा. सरकार को उम्‍मीद है कि अक्‍टूबर में ये 15 लाख टन पहुंचने की उम्‍मीद है. 

किन राज्‍यों में बढ़ेगा टमाटर का उत्‍पादन? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, के कुछ हिस्‍सों में टमाटर की कीमतों में कमी देखने को मिली है. जबकि आने वाले 40 दिनों में महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और तेलंगाना में टमाटर के उत्‍पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि पिछले महीने 9 लाख टन टमाटर पैदा हुआ था जबकि अगले महीने 13 लाख टन से ज्‍यादा टमाटर पैदा होने की उम्‍मीद है. 

आखिर क्‍या है सरकार की योजना? 
दरअसल इसके पीछे सरकार के दो विभाग काम कर रहे हैं. इनमें बागवानी विभाग आने वाले दिनों में उपभोक्‍ता मामलों के विभाग के साथ मिलकर कम आपूर्ति वाले इलाकों में ज्‍यादा आपूर्ति वाले इलाकों से टमाटर की सप्‍लाई करने की योजना पर काम कर रहा है. सरकार का खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग उद्योग मंत्रालय की योजना के तहत पहले से ही आलू, प्‍याज, टमाटर की ढुलाई पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रहा है. बागवानी बोर्ड के अनुसार टमाटर का औसत थोक मूल्‍य गिरकर 30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. टमाटर का औसत मूल्‍य गिरकर 15.8 रुपये प्रतिकिलोग्राम हो गया है. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि अगस्‍त से सितंबर तक टमाटर के थोक मूल्‍य में 63.3 प्रतिशत और साल दर साल 18.4 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

अगस्‍त में 250 रुपये तक पहुंच गए थे टमाटर के दाम
जुलाई आखिरी से लेकर अगस्‍त तक बाजार में टमाटर की कीमतों में बेहद बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 20 से 30 रुपये किलो में मिलने वाला टमाटर बाजार में 250 रुपये किलो तक बिक रहा था. पॉश इलाकों में तो टमाटर के दामों ने नया रिकॉर्ड स्‍थापित कर दिया था. हालांकि इसके बाद सरकार की ओर खुले बाजार में टमाटर बेचे जाने के बाद लोगों को कुछ सस्‍ता टमाटर मिल पाया था. सरकार के इसी हस्‍तक्षेप के बाद खुदरा कीमतें 3 रुपये प्रति किलो तक गिर गई थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago