होम / यूटिलिटी / अब 3 घंटे में होगा हेल्थ इंश्योरेंस के कैशलेश क्लेम का सेटलमेंट, IRDAI ने जारी किया आदेश

अब 3 घंटे में होगा हेल्थ इंश्योरेंस के कैशलेश क्लेम का सेटलमेंट, IRDAI ने जारी किया आदेश

IRDAI ने हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर मास्टर सर्कुलर को जारी किया है. इसमें पॉलिसी होल्डर्स के हित का विशेष ध्यान रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अकसर हम देखते हैं कि मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बावजूद हेल्थ इंश्योरेंस के क्लेम सेटलमेंट का इंतजार करता रहता है. मरीज को हेल्थ इंश्योरेंस के क्लेम सेटलमेंट कराने में कई घंटे लग जाते हैं. हालांकि, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने थोड़ी राहत दी है. IRDAI ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. नियामक ने हेल्थ इंश्योरेंस पर 55 सर्कुलरों को निरस्त करते हुए एक मास्टर सर्कुलर जारी किया है. मास्टर सर्कुलर के मुताबिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वाले पॉलिसीधारक को अब 3 घंटे के भीतर क्लेम की सुविधा मिलेगी.

IRDAI ने मास्टर सर्कुलर जारी किया

IRDAI ने एक मास्टर सर्कुलर जारी किया है. इसमें 55 सर्कुलर को निरस्त करते हुए हेल्थ इंश्योरेंस में पॉलिसी होल्डर को मिलने वाले सभी अधिकारों को एक जगह पर लाया है. IRDAI ने कहा कि इंश्योरेंस करने वाली कंपनी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज रिक्वेस्ट मिलने के 3 घंटे के अंदर फाइनल अथॉराइजेशन देना होगा. इससे किसी भी स्थिति में पॉलिसी होल्डर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के लिए इंतजार नहीं कराया जा सकता. यदि, पॉलिसी होल्डर को डिस्चार्ज करने में 3 घंटे से ज्यादा की देरी होती है और हॉस्पिटल एक्स्ट्रा चार्ज लेता है तो इंश्योरेंस करने वाली कंपनी वह चार्ज वहन करेगी. इसका बोझ पॉलिसी होल्डर पर नहीं डाला जा सकता है.

क्या आपको मिला @Paytm UPI हैंडल बदलने का मैसेज? जानें नई UPI ID ऐक्टिवेट करने का तरीका

100% कैशलेस क्लेम पर फोकस

IRDAI ने कहा कि बीमाकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से 100% कैशलेस क्लेम सेटलमेंट हासिल करने का प्रयास करना चाहिए. इमरजेंसी मामलों में बीमाकर्ता को अनुरोध प्राप्त होने के एक घंटे के भीतर कैशलेस प्राधिकरण के रिक्वेस्ट पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए. IRDAI ने बीमाकर्ताओं से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 31 जुलाई, 2024 तक का समय दिया है. बीमाकर्ता कैशलेस अनुरोधों से निपटने और सहायता के लिए अस्पताल में फिजिकल मोड में समर्पित हेल्प डेस्क की व्यवस्था कर सकते हैं.

IRDAI ने ये आदेश भी जारी किए

•    कई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों वाले पॉलिसीधारक को वह पॉलिसी चुनने का मौका मिलेगा जिसके तहत वह स्वीकार्य क्लेम अमाउंट प्राप्त कर सकता है.
•    बीमाकर्ताओं को प्रत्येक पॉलिसी दस्तावेज के साथ एक ग्राहक सूचना पत्र ( CIS) भी प्रोवाइड करना होगा.
•    पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं होने की स्थिति में बीमाकर्ता पॉलिसीधारकों को बीमा राशि बढ़ाकर या प्रीमियम राशि में छूट देकर ऐसे नो क्लेम बोनस को चुनने का विकल्प दे सकते हैं.
•    यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी समय अपनी पॉलिसी रद्द करने का विकल्प चुनात है, तो उसे समाप्त नहीं हुई पॉलिसी अवधि के लिए रिफंड मिलेगा.
•    रेगुलेटर ने कहा कि इलाज के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में, बीमाकर्ता क्लेम सेटलमेंट के लिए अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई करें और पार्थिव शरीर (शव) को तुरंत अस्पताल से रिलीज करवाए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago