✕

होम / यूटिलिटी / अलग अलग ITR फॉर्म चुनने का झंझट हो जाएगा खत्म! सभी टैक्सपेयर्स के लिए होगा सिर्फ 1 फॉर्म

अलग अलग ITR फॉर्म चुनने का झंझट हो जाएगा खत्म! सभी टैक्सपेयर्स के लिए होगा सिर्फ 1 फॉर्म

टैक्सपेयर्स की कई कैटेगरी को देखते हुए अभी 7 तरह के इनकम टैक्स फॉर्म होते हैं. ITR-1, ITR-4 जिसे सहज और सुगम भी कहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: वर्चुअल डिजिटल असेट या क्रिप्टो करेंसी की जानकारी भी अब इनकम टैक्स विभाग को देनी होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेज (CBDT) ने एक नया कॉमन इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का प्रस्ताव दिया है. ये कॉमन ITR सभी टैक्सपेयर्स के लिए होगा. CBDT ने टैक्स फॉर्म में प्रस्तावित बदलावों पर 15 दिसंबर तक उद्योग जगत के लोगों से उनके सुझाव मांगे हैं. 

ITR फॉर्म चुनने का कंफ्यूजन खत्म
इस नए कॉमन ITR फॉर्म के आने के बाद लोगों के मन से ITR फॉर्म के चयन को लेकर कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा, क्योंकि ये सभी टैक्सपेयर्स के लिए होगा. अभी टैक्सपेयर्स को अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ITR-1 से ITR-7 तक में से किसी एक फॉर्म को चुनना होता है. ये इस बात पर निर्भर करता है कि इनकम की प्रकृति क्या है और लीगल क्लासिफिकेशन क्या है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रस्तावित ITR प्रयास है एक ऐसा कॉमन ITR लाने का जो सभी मौजूदा फॉर्म के रूपों को एकीकृत कर सके, यानी सभी ITR फॉर्म की जगह सिर्फ एक कॉमन ITR फॉर्म होगा. हालांकि इसमें ITR-7 शामिल नहीं होगा, क्योंकि ये चैरिटेबल ट्रस्ट, बिजनेस ट्रस्ट, इनवेस्टमेंट फंड्स वगैरह के लिए लागू होता है. 

7 तरह के ITR 
आपको बता दें कि टैक्सपेयर्स की कई कैटेगरी को देखते हुए अभी 7 तरह के इनकम टैक्स फॉर्म होते हैं. ITR-1, ITR-4 जिसे सहज और सुगम भी कहते हैं, ITR-1 - सहज को 50 लाख रुपये सालाना से कम आय वाले और सैलरी वाले, एक हाउस प्रॉपर्टी, इंट्रेस्ट इनकम, किराये से आय जैसे अन्य स्रोतों से इनकम हासिल करने वाले भरते हैं. जबकि ITR-4 का इस्तेमाल इंडिविजुअल्स, HUFs, फर्म करते हैं, जिनकी कमाई सालाना 50 लाख रुपये तक होती है, उनकी ये कमाई बिजनेस-प्रोफेशन से होती है. इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी से कमाई होने पर ITR-2 भरना होता है. 

सभी के लिए सिर्फ 1 कॉमन ITR

नया कॉमन ITR पुराने ITR-1 और ITR-4 के साथ साथ उपलब्ध होगा और ITR-1 और ITR-4 के असेसी नए और पुराने फॉर्म में से किसी को भी अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगे, लेकिन ITR-2, ITR-3, ITR-5 और ITR-6 से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स के पास पुराना फॉर्म चुनने का विकल्प नहीं होगा, उन्हें नोटिफाई होने के बाद नया कॉमन ITR ही फाइल करना होगा. इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि इससे टैक्सपेयर्स को सहूलियत होगी, उनके लिये रिटर्न फाइलिंग आसान हो जाएगी. 

ITR में क्रिप्टो, डिजिटल असेट्स 
नए कॉमन ITR में भारत मे रहने वाले टैक्सपेयर्स को वर्चुअल असेट्स या क्रिप्टो असेट्स और विदेशी इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा. इसके अलावा अनिवासी भारतीयों (NRIs) के लिए, मसौदा आईटीआर व्यापार की प्रकृति, स्थायी स्थापना (PE), व्यापार कनेक्शन, भारत में यूजर्स की संख्या के साथ-साथ भारत में महत्वपूर्ण आर्थिक उपस्थिति (SEP) से लेकर विस्तृत विवरण देना होगा. NRIs के लिए आईटीआर प्रोटोकॉल SEP सिद्धांत का दायरा बढ़ा सकता है जिसे वित्त विधेयक 2018-19 में पेश किया गया था, और डेटा या सॉफ्टवेयर के डाउनलोड के प्रावधान को शामिल करने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित 'व्यावसायिक कनेक्शन', यदि ऐसे लेनदेन से कुल भुगतान एक तय सीमा से ज्यादा है या अगर किसी मल्टी नेशनल की बातचीत निर्धारित संख्या में उपयोगकर्ताओं के साथ है.

VIDEO: ब्रांडेड दवाएं महंगी और जेनरिक दवाएं सस्ती क्यों होती हैं?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago