✕

होम / यूटिलिटी / अब गिफ्ट पर भी टैक्स, 1 जुलाई से TDS का नया नियम लागू; आपके लिए जानना बेहद जरूरी

अब गिफ्ट पर भी टैक्स, 1 जुलाई से TDS का नया नियम लागू; आपके लिए जानना बेहद जरूरी

डॉक्टर्स द्वारा फ्री में लिया गया मेडिसिन सैम्पल, बिजनेस के लिए फॉरेन एयर टिकट या फ्री में आईपीएल का टिकट लेना भी इस दायरे में आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: टीडीएस भरने वाले जरा सावधान! अब एक नया नियम आ चुका है जो 1 जुलाई से लागू हो जाएगा. ये आप सभी के लिए जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.

सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स और डॉक्टर्स पर भी लागू
आयकर कानून में अब एक नई धार 194R जोड़ दी गई है, जिसके तहत एक वित्तीय वर्ष में यदि आपको 20,000 रुपये या उससे अधिक कीमत का कोई सामान बतौर गिफ्ट मिलता है, तो उसपर 10 प्रतिशत टीडीएस भी कटेगा. यह सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स और डॉक्टर्स पर भी लागू होगा. आपको बता दें कि फरवरी 2022 में पेश हुए बजट में इसका जिक्र किया गया था.

फ्री में आईपीएल का टिकट भी इस दायरे में
वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव कमलेश सी वार्ष्णेय ने विस्तार से इस नए नियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर्स द्वारा फ्री में लिया गया मेडिसिन सैम्पल, बिजनेस के लिए फॉरेन एयर टिकट या फ्री में आईपीएल का टिकट लेना भी इस दायरे में आएगा. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त इन सभी बातों को बताना होगा. ऐसी सुविधाएं भी अतिरिक्‍त लाभ के दायरे में आती हैं.

विक्रेता पर भी लागू
धारा 194R के अंतर्गत नया नियम छूट या छूट के अलावा प्रोत्साहन देने वाले विक्रेता पर भी लागू होगा, जो कार, टीवी, कंप्यूटर, सोने के सिक्के और मोबाइल फोन गिफ्ट के तौर पर देते हैं.

रिटर्न फाइल करते हुए देनी होगी जानकारी
इतना ही नहीं, कंपनी के डायरेक्टर्स को दिए जा रहे शेयर्स, कार, स्पॉन्सर्ड बिजनेस ट्रिप पर भी धारा 194R के अंतर्गत टीडीएस लगेगा. आपके लिए ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यदि आपको कोई ऐसा गिफ्ट मिलता है जो टैक्स स्लैब से बाहर हो, फिर भी आपका टीडीएस कटेगा. आपको ये सभी जानकारी रिटर्न फाइल करते हुए देनी होगी.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर: अब कुछ भी फ्री नहीं
इन दिनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की डिमांड बहुत बढ़ गई है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की सहायता लेती हैं और इंफ्लुएंसर्स प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए अपने फॉलोअर्स को आकर्षित करते हैं. अक्सर ये भी देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स स्पॉन्सर्ड आइटम को प्रचार के बाद गिफ्ट के तौर पर रख लेते हैं. पर अब उसे फ्री नहीं समझा जा सकता. उस गिफ्ट पर भी टैक्स लगेगा. इंफ्लुएंसर और कंपनी को इस बात की जानकारी देनी होगी.

इसे आप यदि आसान भाषा में समझें तो पेशेवर लोगों को कोई भी गिफ्ट मिलता है चाहे वो कैश हो या फिर कोई वस्तु, उसपर अब टीडीएस लगेगा और इस बात की जानकारी रिटर्न फाइल करते वक्त देनी होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago