✕

होम / यूटिलिटी / OTT पर स्‍मोकिंग को लेकर जारी हुए नए दिशानिर्देश, अब दिखानी होंगी ये एडवाइजरी 

OTT पर स्‍मोकिंग को लेकर जारी हुए नए दिशानिर्देश, अब दिखानी होंगी ये एडवाइजरी 

विश्‍व तंबाकू दिवस पर केन्‍द्र सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने सभी OTT प्‍लेटफॉर्म अमेजन प्राइम, नेटफ्ल‍िक्‍स से लेकर हॉटस्‍टार के लिए स्‍मोकिंग से जुड़ी नई एडवाइजरी जारी की है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

आज विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइन में ओटीटी पर स्‍मोकिंग को लेकर नई तरह की चेतावनी दिखानी होगी. सरकार ने गजट नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी प्रकाशित करते हुए ये सबकुछ बताया है. सरकार की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना में जो विशेष बात है वो ये है कि अगर ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म की ओर से इसका पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

30 सेकेंड तक जारी करनी होगी चेतावनी 
अगर आज आप सिनेमाघरों में फिल्‍म देखने  के लिए जाते थे तो आपने गौर किया होगा कि फिल्‍म शुरू होने से पहले आपको 30 सेकेंड की एडवाइजरी देखने को मिलती है. लेकिन अभी तक ये नियम ओटीटी पर नहीं था अब सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसे ओटीटी के लिए भी जारी कर दिया है. अब ये नियम देश में सभी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म को पालन करना होगा.

हर ऐसे सीन पर दिखानी होगी वार्निंग 
सरकार की ओर से जारी की गई इस एडवाइजरी में ये भी साफ कहा गया है कि जब कभी भी जब कभी भी फिल्‍म या किसी भी प्रकार के दूसरे सीन में तंबाकू या उससे जुड़े साधनों का इस्‍तेमाल होगा तो उस पर भी आपको फिल्‍म में नीचे एडवाइजरी चलनी चाहिए. जोकि पूरी तरह से दिखाई देने वाली हो. इसके अतिरिक्‍त फिल्‍म के शुरू या अंत में इस तरह की गाइडलाइन को दिखाना जरूरी है. 

कई अन्‍य मंत्रालयों से चर्चा के बाद लिया गया निर्णय 
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी की गई इस एडवाइजरी में साफतौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह के उत्‍पाद का इस्‍तेमाल करते वक्‍त उसके प्रमोशन का प्रयास न किया गया हो मसलन अगर सिगरेट का इस्‍तेमाल हो रहा है तो वो किस कंपनी की है ये भी नहीं दिखाया जाना है. दूसरी सबसे महत्‍वपूर्ण बात ये भी है कि सरकार ने ये फैसला सभी मंत्रालयों से विमर्श के बाद लिया है. इसमें सूचना प्रसारण जैसे अहम मंत्रालय शामिल हैं.

 

अब इस मामले में चीन से आगे निकला भारत


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

2 days ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

2 days ago

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

5 days ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago