होम / यूटिलिटी / वैष्‍णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलने जा रही नई सुविधा

वैष्‍णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलने जा रही नई सुविधा

आने वाले कुछ साल में इन सभी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे ला दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्‍ली: माता वैष्‍णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं में आने वाले दिनों में और इजाफा होने जा रहा है. बहुत जल्द श्रद्धालुओं को बस, ट्रेन और हेलीकॉप्टर सेवाएं एक जगह से ही मिलने लगेंगी. उन्हें इन सेवाओं के लिए अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा. अभी इन तीनों सुविधाओं के लिए श्रद्धालुओं को एक जगह से दूसरी जगह भटकना पड़ता है.

किनके बीच हुआ समझौता
नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड और कटरा प्राधिकरण के बीच एक समझौते हुआ है, जिसके अनुसार आने वाले कुछ साल में इन सभी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे ला दिया जाएगा. यानी, इसके बाद यात्रियों को इन सभी सुविधाओं के लिए अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा.

बनाया गया नया प्लान
सड़क परिवहन मंत्री नीतिन जयराम रमेश और जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा की मौजूदगी में नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड और कटरा प्राधिकरण के बीच हुए एक समझौते में कहा गया है कि आने वाले दिनों में माता वैष्‍णो देवी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं में इजाफे के लिए नया प्‍लान बनाया गया है.

कटरा में बनेगा इंटरसिटी मॉडल हब
इस प्‍लान के अनुसार कटरा में ही सरकार ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी सुविधाओं को विकसित करने जा रही है. कटरा में अब इंटरसिटी मॉडल हब विकसित किया जाएगा, जिसमें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. कटरा स्‍टेशन के पास ही रेलवे की सुविधा के साथ बस स्टॉप और हेलीकॉप्‍टर सेवा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को इन सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा.

क्‍या है मौजूदा स्थिति
मौजूदा समय में अगर आप रेल से माता वैष्‍णो देवी की यात्रा पर जाते हैं, तो ऐसे में आपको बस स्‍टैंड के लिए कुछ किलोमीटर दूर जाने के लिए ऑटो लेना पड़ता है. इसी तरह अगर आपको हेलीकॉप्‍टर की सेवा चाहिए तो उसके लिए अलग जगह पर जाना पड़ता है.

VIDEO : IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago