होम / यूटिलिटी / इन तीन जगहों के लिए नई फ्लाइट शुरू, जानिए सबसे अधिक फायदा किसे होने वाला है

इन तीन जगहों के लिए नई फ्लाइट शुरू, जानिए सबसे अधिक फायदा किसे होने वाला है

Air Asia flight: 'उड़ान' योजना के तहत शुरू हुईं ये फ्लाइट्स, योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नई दिल्ली, बंगलुरु और गोवा तक आवागमन अब और आसान हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली, बंगलुरु और गोवा के लिए एयर एशिया की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया, जबकि कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट अगले माह से शुरू हो जाएगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई दी
मुख्यमंत्री योगी ने बेहतर कनेक्टिविटी को विकास की गति तेज करने का सहज माध्यम बताते हुए यूपी को कनेक्टिविटी के लिहाज से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भी दोहराया. वहीं प्रदेश में हवाई सेवा को बेहतर करने की मुख्यमंत्री योगी की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई हवाई सेवाओं के लिए लखनऊ को बधाई दी है.

'उड़ान' योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश
शुक्रवार को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा, परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने तीन शहरों के लिए एयर एशिया की उड़ान सेवाओं की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई 'उड़ान' योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई चप्पल पहनने वाले आम आदमी के हवाई उड़ान का सपना देखा था, उत्तर प्रदेश में बेहतर होती हवाई सेवाएं, इस स्वप्न के साकार होने जैसी हैं.

UP में 9 एक्टिव एयरपोर्ट
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में मुख्यत: लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे. गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे. तब 4 एयरपोर्ट से मात्र 25 गंतव्यों तक वायुसेवा उपलब्ध थी, आज 9 एयरपोर्ट एक्टिव हैं.

ये शहर भी पाइपलाइन में
सीएम योगी ने कहा कि विकास की गति को तेज करने में कनेक्टिविटी का बड़ा योगदान है. इस लिहाज से प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण और अधिकाधिक शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है. हवाई सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए प्रदेश सरकार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सहयोग भी ले रही है. बहुत जल्द अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और सोनभद्र से हवाई सेवा की शुरूआत हो जाएगी.

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

5 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

3 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

1 hour ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

2 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

3 hours ago