✕

होम / यूटिलिटी / Indigo पायलट-यात्री विवाद पर न इधर की न उधर की…. मंत्री जी ने कह दी खरी-खरी बात

Indigo पायलट-यात्री विवाद पर न इधर की न उधर की…. मंत्री जी ने कह दी खरी-खरी बात

केन्‍द्रीय मंत्री ने सभी यात्रियों से अपने ट्वीट के माध्‍यम से कहा है कि वो परेशानी को कम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं अनुरोध करते हुए कहना चाहते हैं उनका साथ दें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री के द्वारा पायलट पर हाथ उठाने की घटना पर केन्‍द्रीय सिविल एविएशन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि इसके खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद उन्‍होंने खराब व्‍यवहार वाले यात्रियों को चेतावनी दी है. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि इस तरह का व्‍यवहार बिल्‍कुल भी बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा. 

सिंधिया ने आखिर घटना पर क्‍या कहा? 
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इस घटना को लेकर कहा कि 
कल, दिल्ली में अभूतपूर्व कोहरा देखा गया, जिसमें विजिबिलिटी में कई घंटों तक उतार-चढ़ाव आया, और कभी-कभी सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच विजिबिलिटी शून्य तक गिर गई थी.
इसलिए, अधिकारियों को CAT III रनवे पर भी कुछ समय के लिए संचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा (CAT III रनवे शून्य-विजिबिलिटी संचालन को संभाल नहीं सकते हैं) यह निर्णय यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया, जो विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. हालाँकि, निकट भविष्य में स्थिति को कम करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं: डीजीसीए प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ान रद्द होने और देरी के मद्देनजर असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों के बेहतर संचार और सुविधा पर एयरलाइंस के लिए एक एसओपी जारी करेगा.

सिंधिया ने यात्रियों से किया अनुरोध 
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने सभी यात्रियों से कहा कि मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन अवधि के दौरान हमारा साथ दें. सभी हितधारक यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. इसके बीच अनियंत्रित व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इनसे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि सभी हितधारक कोहरे से संबंधित प्रभाव को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. 

आखिर क्‍या थी मारपीट की ये पूरी घटना? 
इस पूरी घटना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्‍स इंडिगो के कुछ बोल रहे पायलट पर पीछे से आकर हाथ उठाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस लड़के के पायलट पर हमले के बाद एक महिला चिल्‍लाती हुई दिखाई दे रही है और कह रही है कि आपने जो भी किया वो गलत किया है. इस वीडियो में महिला के ये कहने के बाद वो शख्‍स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि हम कितनी देर से बैठे हैं. रविवार को घने कोहरे के कारण कई फ्लाइटों को देरी का सामना करना पड़ा. इनमें से एक इंडिगो की फ्लाइट भी थी. 

ये भी पढ़ें: आखिर बाजार में क्‍या हुआ महंगा जिससे बढ़ गई थोक महंगाई, यहां पहुंचा आंकड़ा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 days ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

4 days ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

4 days ago

रेलवे की डोर-टू-डोर पार्सल सेवा जल्द, 8 शहरों में घर बैठे भेज सकेंगे सामान; ऐप से होगी बुकिंग

रेलवे की 'रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक' सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफल पायलट के बाद रेलवे इस सेवा को लागू करने की तैयारी कर रहा है.

1 week ago

राजस्थान की 3 लाख ग्रामीण महिलाएं डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी, BHIM ऐप के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल 'यूपीआई फॉर हर 2.0' कार्यक्रम का हिस्सा है. NPCI और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने 'यूपीआई फॉर हर' कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

9 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

6 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

6 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

9 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

9 hours ago