✕

होम / यूटिलिटी / पॉकेट मनी से पूरे हो जाएंगे बड़े-बड़े सपने, बस शुरू करें ये काम

पॉकेट मनी से पूरे हो जाएंगे बड़े-बड़े सपने, बस शुरू करें ये काम

SIP में रेगुलर निवेश की आदत से कुछ सालों में लाखों रुपए का फंड आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रति माह 100 रुपए से भी निवेश शुरू कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बड़े-बुजुर्ग अक्सर बचत की नसीहत देते रहते हैं, आजकल इस बचत के लिए कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं. इन ऑप्शन्स में से एक है म्‍यूचुअल फंड SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान. यदि आप इसमें नियमित तौर पर निवेश करते हैं, तो अच्छा-खासा रिटर्न हासिल किया जा सकता है. अगर आप कॉलेज गोइंग स्टूडेंट हैं या अभी-अभी कोई जॉब जॉइन की है, तो SIP आपके लिए बेस्ट है. क्योंकि इससे 5-10 सालों में आप छोटे-बड़े कई फाइनेंशियल गोल आसानी से हासिल कर पाएंगे.

ये है SIP की खासियत
SIP में रेगुलर निवेश की आदत से कुछ सालों में लाखों रुपए का फंड आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रति माह 100 रुपए से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कम उम्र में SIP में निवेश शुरू करना फायदे का सौदा है. हालांकि, देर से शुरू किया गया निवेश भी अच्छा ही रहेगा. वो कहावत है न - जब जागो, तब सवेरा.

कम उम्र में निवेश के फायदे
हमेशा लंबी अवधि के निवेश को अच्छा माना जाता है. इसलिए यदि आप कम उम्र में इन्वेस्टमेंट की आदत विकसित कर लेते हैं, तो अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई कॉलेज गोइंग स्टूडेंट SIP में हर महीने अपनी पॉकेट मनी से निवेश करता है, तो इसके दो फायदे होंगे. पहला, उसे नियमित निवेश की आदत हो जाएगी और दूसरा कुछ साल बाद उसे एक बड़ा अमाउंट मिल जाएगा. हालांकि, सभी निवेशकों को यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि बाजार में निवेश में जोखिम भी रहता है. इसलिए उन्हें जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन जरूर कर लेना चाहिए. 

मिलता है अच्छा-खासा रिटर्न 
एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर म्‍यूचुअल फंड SIP का लंबी अवधि के निवेश का औसत रिटर्न देखें, तो ज्‍यादातर स्‍कीम्‍स का एवरेज 12 % सालाना रहा है. इस हिसाब से देखें तो यदि 20 साल की उम्र का कोई युवा पॉकेट मनी 5-10 साल तक SIP में निवेश करता है, तो वह लाखों रुपए का फंड आसानी से बना सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो जब वह 25 से 30 साल का होगा, तो उसके पास कार खरीदने या दूसरे सपने पूरा करने के लिए अच्‍छा खासा फंड होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago