✕

होम / यूटिलिटी / 1 लाख का बना दिया 28 करोड़, भाई ये कौन-सा शेयर है? जानिए, क्या इसमें कर सकते हैं इन्वेस्ट?

1 लाख का बना दिया 28 करोड़, भाई ये कौन-सा शेयर है? जानिए, क्या इसमें कर सकते हैं इन्वेस्ट?

23 साल पहले आयशर मोटर्स के एक शेयर का भाव 1 रुपये थे, जो आज 3,500 रुपये के भाव पर चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना पूरी तरह से जोखिम भरा है. एक सही इन्वेस्टमेंट आपको मालामाल कर सकता है, तो एक गलत निवेश आपको रोड पर भी ला सकता है. आज, हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने लोगों को मालामाल कर दिया. उस मल्टीबैगर शेयर का नाम है- आयशर मोटर्स.

23 साल पहले 1 रुपये था भाव
23 साल पहले आयशर मोटर्स के एक शेयर का भाव 1 रुपये थे, जो आज 3,500 रुपये के भाव पर चल रहा है. शुक्रवार (2 सितंबर, 2022) को जब बाजार बंद हुआ, तब इस कंपनी के एक शेयर का भाव 3422.10 रुपये था. NSE पर आखिरी कारोबारी दिन इसके शेयर्स में 0.31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी.

Royal Enfield का ट्रेडमार्क इसी कंपनी के पास
Eicher Motors आज एक लॉर्जकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 94 हजार करोड़ रुपये है. रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) का ट्रेडमार्क इसी कंपनी के पास है. आपको बता दें कि 1 जनवरी, 1999 के इस कंपनी के एक शेयर का भाव 1.22 रुपये थे. यदि उस वक्त किसी ने इस कंपनी में एक लाख रुपये इन्वेस्ट किया होगा तो उसे लगभग 81,967 शेयर मिले होंगे. यदि वो निवेशक आज इन शेयर्स को बेच दे तो उसे करीब 28 करोड़ रुपये मिलेंगे.

पिछले 3 साल में 110 प्रतिशत की उछाल
पिछले 5 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस कंपनी के शेयर में सिर्फ 5 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली है, लेकिन यदि पिछले 3 साल का आंकड़ा देखें तो शेयर्स ने 110 प्रतिशत का रिटर्न दिया. वहीं, पिछले छह महीने में Eicher Motors के शेयर्स में 46 प्रतिशत और पिछले एक साल में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

क्या अब कर सकते हैं इस कंपनी में निवेश?
Eicher Motors को लेकर घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान काफी पॉजिटिव है. 1 सितंबर 2022 की रिसर्च रिपोर्ट में शेयरखान ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है. यानी निवेशक अभी इसमें पैसा लगा सकते हैं. रिसर्च में कहा गया है कि Royal Enfield के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है. इसका सीधा फायदा कंपनी के शेयर्स को होने वाला है. शेयरखान ने Eicher Motors के शेयर के लिए 12 महीने का लक्ष्य 4100 रुपये रखा है. यानी अभी मौका है कि इसमें निवेश किया जा सके.

नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमो के अधीन है. BW Hindi किसी भी तरह के प्रॉफिट का दावा नहीं करता है.

VIDEO : कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

37 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

11 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

25 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago