✕

होम / यूटिलिटी / Multibagger Stocks: कभी 1 रुपये का था शेयर, आज निवेशक बन गए करोड़पति

Multibagger Stocks: कभी 1 रुपये का था शेयर, आज निवेशक बन गए करोड़पति

Multibagger Stocks: जिसने भी इस मल्टीबैगर स्टॉक में किया होगा इन्वेस्ट, आज बन गया होगा करोड़पति

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप ऐसा सोचते हैं कि शेयर मार्केट में पैसा लगाकर रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे तो गलत सोचते हैं. ऐसा नहीं होता है, लेकिन यदि आपके पास धैर्य और दूरदर्शिता है तो शेयर मार्केट आपको करोड़पति जरूर बना सकता है. यदि सही समय पर सही शेयर खरीदा जाए तो आप मालामाल हो सकते हैं. आज हम एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया.

20 साल पहले 1 रुपये थी शेयर की कीमत
हम बात कर रहे हैं कैमिकल इंडस्ट्री की जानीमानी कंपनी UPL Ltd के बारे में. आज इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 58,671.05 करोड़ रुपये है. यह कंपनी आज 138 देशों में अपनी सेवाएं देती है. पर क्या आप जानते हैं कि कभी इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 1 रुपये थी? NSE के डाटा के मुताबिक 5 जुलाई, 2002 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 1.20 रुपये थी. शुक्रवार (19 अगस्त, 2022) को जब बाजार बंद हुआ, तब इसके एक शेयर की कीमत 767.80 रुपये थी. यानी, पिछले 20 साल में इसके एक शेयर की कीमत में 766.60 रुपये की वृद्धि हुई.

1 लाख बन गए 6.39 करोड़ रुपये
इसे उदाहरण से समझिए. यदि 20 साल पहले यानी 5 जुलाई, 2002 को किसी ने UPL Ltd के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे हों तो वह आज 6.39 करोड़ का मालिक हो गया होगा. पिछले 5 साल की बात करें तो इसके शेयर्स में 38.31 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले साल के मुकाबले इसके शेयर्स में 6.79 फीसदी की तेजी आई है.

इस साल भी जारी है तेजी
इस साल, पिछले 6 महीने में इसके शेयर्स में 9.04% की तेजी दर्ज की गई है, जबकि पिछले एक महीने में इस कंपनी के शेयर्स में 8.91% का उछाल देखने को मिला है. NSE पर इसके स्टॉक ने 4 मई, 2022 को 848.00 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ था, जबकि 23 जून, 2022 को 607.50 रुपये के निम्न स्तर को छुआ था.

पहले क्वार्टर में हुआ 27% का फायदा
फाइनेंशियल ईयर 23 के पहले क्वार्टर में UPL Ltd का रेवेन्यू 10,821 करोड़ रुपये है. फाइनेंशियल ईयर 22 के पहले क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 8,515 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के रेवेन्यू में 27 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है. 

इस कंपनी में कर सकते हैं निवेश?
शेयर मार्केट एक्सपर्ट भी इस कंपनी के ग्रोथ को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. अलग-अलग एक्सपर्ट ने इस कंपनी का टारगेट प्राइस अलग-अलग रखा है, लेकिन सभी टारगेट्स 880 रुपये से 1050 रुपये के बीच के हैं. यानी शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, UPL Ltd के शेयर्स निवेशकों को निराश नहीं करेंगे और उन्हें मुनाफा दे सकते हैं. इस कंपनी के शेयर पर भरोसा किया जा सकता है.

नोट: शेयर मार्केट में निवेश जोखिम भरे हैं, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago