✕

होम / यूटिलिटी / Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बन गया 45.53 लाख रुपये, इस शेयर ने किया मालामाल

Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बन गया 45.53 लाख रुपये, इस शेयर ने किया मालामाल

शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक भी हुए हैं, जिसने अपने निवेशकों को जमकर फायदा दिया. 'अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज' के शेयर भी इन्हीं में एक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों शेयर बाजार में उठा-पटक का दौर जारी है. शेयर बाजार ने कई लोगों को रंक से राजा बना दिया है, तो कई लोग इसके चक्कर में अर्श से फर्श पर गिर चुके हैं, इसलिए इसे जोखिम भरा निवेश कहा जाता है. इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आपने जिस शेयर में पैसा लगाया है, वो आपको मालामाल कर ही देगा, पर हां, यदि शेयर बाजार की अच्छी समझ है तो नुकसान का रिस्क कम हो जाता है.

शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक
शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक भी हुए हैं, जिसने अपने निवेशकों को जमकर फायदा दिया. 'अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज' के शेयर भी इन्हीं में एक है. इस साल यानी 2022 में जिन स्टॉक्स ने निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया, उनमें एक अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज भी हैं. इस कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में काफी उछाल देखने को मिला है. गुरुवार को जब 770 अंकों की गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ, तब अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के शेयर में 4.99 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और इसके शेयर 334.70 रुपये के भाव पर बंद हुए. पर क्या आप जानते हैं कि 5 साल पहले इस कंपनी के शेयर के भाव क्या थे?

5 साल में 1 लाख बन गए 45.53 लाख रुपये
5 साल पहले की बात करें तो इस कंपनी के शेयर का भाव 7.35 रुपया था. अब इसका भाव 334.70 रुपये है. यानी 5 साल में ही इसके शेयरों में 4453.74 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली. अब इस फायदे को उदाहरण से समझते हैं. यदि किस निवेशक ने 5 साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किए तो उसे करीब 13,605 शेयर मिले होंगे. यदि वो निवेशक आज इन शेयरों को बेच दे तो उसे 45,53,593 रुपये मिलेंगे. यानी सिर्फ 5 साल में ही 1 लाख रुपया 45,53,593 रुपये बन गया.

एक साल में सबसे अधिक उछाल
पिछले साल, यानी 6 सितंबर, 2021 को इस कंपनी के एक शेयर का भाव 11.91 रुपये था और एक साल में ही इस कंपनी ने गजब परफॉर्म किया. 2022 में अब तक कंपनी के शेयरों में 1332.81 रुपये की उछाल देखने को मिली है. 'अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज' FMCG सेक्टर की एक कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 183.31 करोड़ रुपये है. इसका हेडक्वार्टर अहमदाबाद में है.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

12 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

25 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago