✕

होम / यूटिलिटी / आपने ITR फाइल कर दिया? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्या दिया नया अपडेट

आपने ITR फाइल कर दिया? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्या दिया नया अपडेट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्विटर के जरिए नया अपडेट दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स पेयर्स से लगातार रिटर्न फाइल करने की रिक्वेस्ट कर रहा है. इसलिए, यदि आपने भी अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो जल्द से जल्द रिटर्न फाइल कर दें. 31 जुलाई तक का इंतजार नहीं करें. ये बात जरूर ध्यान में रखें कि सरकार इस बार तारीख आगे नहीं बढ़ाने वाली.

कितने लोग फाइल कर चुके हैं ITR
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्विटर के जरिए यह बताया है कि 25 जुलाई तक 3 करोड़ से अधिक लोग ITR फाइल कर चुके हैं. तो क्या आप इन 3 करोड़ लोगों में शामिल हैं? यदि नहीं तो समय रहते रिटर्न फाइल कर दें.

 

 

नहीं बढ़ेगी डेट
आपको बता दें कि यदि आप ये सोच रहे हैं कि हर बार की तरह इस बार भी रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ जाएगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं. इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार छूट नहीं दी जाएगी. यानी ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई ही रहेगी, उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

राजस्व सचिव ने क्या कहा
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि सरकार का फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग इस बार भी यही सोच रहे थे हर बार की तरह इस साल भी रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ जाएगी. इस वजह से शुरुआत में फाइल करने की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब इसने स्पीड पकड़ ली है. अबी डेली 15 से 18 लाख के बीच रिटर्न फाइल हो रहे हैं. यह आंकड़ा 25 से 30 लाख तक पहुंच जाएगा.

अब आसान है रिटर्न दाखिल करना
पिछले साल आखिरी दिन 10 प्रतिशत रिटर्न दाखिल हुए थे. उन्होंने कहा कि हमें फीडबैक मिला है कि रिटर्न फाइल करना पहले के मुकाबले अब ज्यादा आसान हो गया है. करदाताओं को रिफंड भी बहुत कम समय में मिल जा रहा है.

VIDEO: EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी! लाखों लोगों को होगा डायरेक्ट फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

51 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago