✕

होम / यूटिलिटी / ज्यादा अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा, IRDAI ने दी बीमा कंपनियों को बड़ी सौगात

ज्यादा अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा, IRDAI ने दी बीमा कंपनियों को बड़ी सौगात

इस पॉलिसी के बन जाने के बाद ही नए अस्पतालों को कंपनियां अपने नेटवर्क अस्पतालों की लिस्ट में शामिल कर पाएंगी. इससे लोगों को भी राहत मिलेगी,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अब से स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में काम कर रही बीमा कंपनियों को इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा कंपनियों की मर्जी से उनका पैनल चुनने की आजादी दे दी है. इससे आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी. 

ऐसे शामिल हो सकेंगे अस्पताल

बीमा कंपनियों को पहले अपने बोर्ड के स्तर पर एक पॉलिसी बनानी होगी. इस पॉलिसी के बन जाने के बाद ही नए अस्पतालों को कंपनियां अपने नेटवर्क अस्पतालों की लिस्ट में शामिल कर पाएंगी. इससे लोगों को भी राहत मिलेगी, जो कि कैशलेस बीमा की सुविधा होने के बाद भी इसका लाभ कई अस्पतालों में नहीं ले पाते थे, क्योंकि वो बीमा कंपनियों के नेटवर्क में नहीं होते थे. इरडा ने कैशलेस सुविधा के नियमों को भी काफी आसान कर दिया है. 

मानकीकरण के दिशा-निर्देशों में किया संशोधन

नियामक ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि नए मानदंडों को प्रभावी करने के लिए ‘स्वास्थ्य बीमा में मानकीकरण पर दिशानिर्देश’ को संशोधित किया गया है. नियामक ने बीमा कंपनियों और थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) को जारी पत्र में कहा, ‘‘बीमा कंपनियों को अब उन नेटवर्क प्रदाताओं को पैनल में शामिल करने का अधिकार है, जो उनके मानकों और मानदंडों के अनुरूप हैं. यह कदम देश में ‘कैशलेस’ सुविधा का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है.’’

पहले केवल ये अस्पताल ही हो सकते थे शामिल 

इससे पहले केवल वो ही अस्पताल लिस्ट में शामिल हो सकते थे जिनके पास एनबीएएच का प्रमाणपत्र होता था या फिर उनको रोहिणी में स्थित रजिस्ट्री ऑफ हॉस्पिटल्स इन द नेटवर्क ऑफ इंश्योरेंस में रजिस्टर्ड होते थे. इस बारे में ICICI Lombard General Insurance के चीफ अंडरराइटिंग, रिइंश्योरेंस, क्लेम एंड एक्चुरियल संजय दत्ता ने कहा कि इरडा की तरफ से की गई ये घोषणा काफी सही है और इससे हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम कर रहीं कंपनियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं यह हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा लेने वाले ग्राहकों को और फायदा देगा. इससे पूरी हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में फर्क देखने को मिलेगा. 

यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेस के एमडी ने कहा कि इरडा ने अपने फैसले से बीमाकर्ताओं को कैशलेस सुविधाओं को मुहैया कराया है. साथ ही अस्पतालों में कैशलेस क्लेम का दायरा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से बीमाकर्ताओं पर वित्तीय बोझ को कम किया जा सकेगा.

VIDEO: EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी! लाखों लोगों को होगा डायरेक्ट फायदा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago