होम / यूटिलिटी / फिर आ गई वो तारीख, कल पता चलेगा सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेंगे दाम

फिर आ गई वो तारीख, कल पता चलेगा सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेंगे दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम के बीच फिर वो तारीख आ गई है, जब ये तय होगा कि LPG सिलेंडर के दाम कम होंगे या अंतर्राष्ट्रीय हालातों का हवाला देकर कंपनियां दाम बढ़ा देंगी. वैसे, मौसम चुनाव का है, इसलिए मतदान की समाप्ति तक दाम बढ़ने की संभावना बेहद कम है. देखने वाली बात ये होगी कि क्या जनता को फौरी राहत पहुंचाने के लिए कोई और कदम उठाया जाता है. बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं.    

एक बार मिली है राहत  
इस समय देश में चुनाव का माहौल है. पांच राज्यों - मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके बाद अगले साल देश को आम चुनाव से गुजरना है. ऐसे में महंगाई का बोझ बढ़ाकर सरकार लोगों को नाराज नहीं करना चाहेगी. सरकार एक बार सिलेंडर के दाम पर कुछ राहत दे चुकी है. भले ही ये राहत बढ़ाए गए दाम के अनुपात में मामूली थी, लेकिन फिर भी राहत तो थी. 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपए कम किए गए थे. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है. हालांकि, एक अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम सीधे 209 रुपए तक बढ़ा दिए गए. 

यहां कब मिलेगी राहत?
वैसे, जनता चुनावी मौसम में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की आस भी लगाए बैठी है. एक साल से अधिक का समय हो गया है, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव हुआ. इस दौरान, कई बार कच्चे तेल की कीमतें नीचे आईं, लेकिन कंपनियों ने जनता को उसका फायदा नहीं दिया. सरकार की तरफ से भी इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108 रुपए प्रतिलीटर से अधिक पर बिक रहा है. अब इजरायल-हमास जंग के चलते कच्चे तेल के दाम फिर से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद को झटका लगा है. आशंका जताई जा रही है कि यदि क्रूड ऑयल में नरमी नहीं आई, तो चुनाव बाद जनता पर बोझ बढ़ना लाजमी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026

चुनाव से पहले सख्ती तेज: जब्ती का आंकड़ा 650 करोड़ रुपये के पार, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां करीब 319 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई.

06-April-2026

डिजिटल टोलिंग की ओर बड़ा कदम: 10 अप्रैल से हाईवे पर कैश पेमेंट पूरी तरह खत्म

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, 10 अप्रैल से पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल पेमेंट ही स्वीकार किए जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से FASTag और UPI जैसे माध्यम शामिल होंगे.

04-April-2026

डिजिटल पेमेंट पर RBI का सख्त कदम, 1 अप्रैल से हर ट्रांजैक्शन में डबल सिक्योरिटी अनिवार्य

भारतीय रिजर्व बैंक का यह कदम डिजिटल पेमेंट को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हालांकि शुरुआत में यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह यूजर्स के हित में साबित होगी.

30-March-2026

होली पर सफर आसान! रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और तारीखें

स्पेशल ट्रेन चलने से पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर के रूट्स पर यात्रियों को समय पर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

27-February-2026


बड़ी खबरें

कल बाजार में रही जोरदार तेजी, आज इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23,689.60 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

ट्रंप-शी बैठक से दुनिया को राहत के संकेत, अमेरिका-चीन ने तनाव घटाने पर बनाई सहमति

बैठक का सबसे बड़ा नतीजा यह रहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को “रणनीतिक स्थिरता” के दायरे में बनाए रखने पर सहमति जताई. इसका मतलब है कि अब अमेरिका और चीन सीधे टकराव बढ़ाने के बजाय बातचीत और नियंत्रित प्रतिस्पर्धा की नीति अपनाएंगे.

1 hour ago

सिर्फ 7 मिनट में फेफड़ों के कैंसर का इलाज, भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी टिसेंट्रिक एससी

कंपनी का कहना है कि इस नई थेरेपी से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में कम समय बिताना पड़ेगा. साथ ही बार-बार लंबे सफर और उपचार से जुड़े अप्रत्यक्ष खर्चों में भी कमी आएगी.

2 hours ago

महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, कई शहरों में 3 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब महंगाई के आंकड़ों में भी दिखने लगा है. अप्रैल महीने में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी के कारण थोक महंगाई कई साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.

2 hours ago

रचनात्मकता को पुनः प्राप्त करने के लिए, मनुष्यों को AI के आरामदायक संज्ञानात्मक शॉर्टकट्स का प्रतिरोध करना होगा

डॉ पवन सोनी लिखते हैं, अपना समय खाली करें और अपने शौक पर वापस लौटें. ऊब को आमंत्रित करें, अपने हाथों से सोचें, फिर से समस्याएँ हल करें

16 hours ago