✕

होम / यूटिलिटी / चुनावी मौसम में LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, फिर भी हर चेहरे पर नहीं आएगी मुस्कान

चुनावी मौसम में LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, फिर भी हर चेहरे पर नहीं आएगी मुस्कान

मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती की है, लेकिन इसका लाभ सभी उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौसम चुनावी हो, तो सरकार को जनता की याद आ ही जाती है. यही वजह है कि मोदी सरकार ने रसोई गैस के मुद्दे पर कुछ राहत दी है. हालांकि, राहत हर उस शख्स के लिए नहीं है, जो आसमान पर पहुंच चुके सिलेंडर के दामों से परेशान है. सरकार ने केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आने वालों के लिए ही सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती का ऐलान किया है. 

कुल 400 रुपए का फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर के दामों में 200 रुपए कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. सरकार के इस कदम से करीब 10 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपए की सब्सिडी दे रही थी. अब इसमें 200 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिल गई है, यानी इस योजना के तहत आने वालों को सामान्य लोगों की तुलना में सिलेंडर 400 रुपए मिलेगा. वैसे, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी की आस इस योजना के दायरे से बाहर आने वालों को भी थी, लेकिन सरकार ने उन्हें कोई राहत नहीं दी.

केवल इन्हें मिलती है सब्सिडी 
मौजूदा वक्त में घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो ग्राम) के दाम 1100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं. पिछले काफी समय से इसकी कीमतें स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम कई बार कम हो चुके हैं. इस महीने की पहली तारीख को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की थी. मोदी सरकार ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा. बाकी उपभोक्ताओं को पूरी कीमत चुकानी होगी. 

पेट्रोल पर भी मिलेगी राहत?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी काफी समय से स्थिर बनी हुई हैं. देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 108 से ज्यादा हैं. वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर भी अब काफी कम हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घाटे के हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जमकर इजाफा किया था. कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद कंपनियों ने घरेलू स्तर पर कीमतें बढ़ाना जारी रखा, जिसके वजह से पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया. माना जा रहा है कि LPG सिलेंडर के बाद मोदी सरकार पेट्रोल पर भी जनता को कुछ राहत दे सकती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago