✕

होम / यूटिलिटी / आखिर कब तक पूरा हो जाएगा दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण

आखिर कब तक पूरा हो जाएगा दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण

रेलवे कश्‍मीर के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में दो रिकॉर्ड ब्रेकिंग रेलवे पुलों का भी निर्माण कर रहा है, जिसमें जम्‍मू के रियासी जिले में दो अत्‍याधुनिक रेलवे पुलों का निर्माण निर्माण शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारतीय रेलवे कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए पिछले लंबे समय से प्रयास कर रहा   है. इसी कड़ी में रेलवे जम्‍मू और कश्‍मीर के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे लाइन बिछाने पर काम कर रहा   है. इन्‍हीं पहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे दो रिकॉर्ड ब्रेकिंग रेलवे पुलों का भी निर्माण कर रहा है, जिसमें जम्‍मू के रियासी जिले में दो अत्‍याधुनिक रेलवे पुलों का निर्माण कर रहा है,  जिसमें पहला चिनाब नदी पर बनाया जा रहा चिनाब ब्रिज है जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. दूसरा अंजी खंड में बनाया जा रहा अंजी पुल है, जो दुनिया का सबसे लंबा केबल पुल है.

कब तक खत्‍म होगा दोनों पुलों का काम

रेलवे के अनुसार चिनाब नदी पर बनाए जा रहे इस पुल की ऊंचाई जमीन से 359 मीटर है. इस पुल को 266 किलोमीटर की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं को सहने की शक्ति के साथ बनाया गया है. ऊंचाई के मामले में बात करें तो ये पुल फ्रांस के एफेल टावर से 35 मीटर ऊंचा है. इस पुल का 98 प्रतिशत से ज्‍यादा काम पूरा हो चुका है. इस पर इन दिनों रेलवे का ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है. रेलवे के अनुसार इस पुल को दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा.

 

क्‍या खास बात है अंजी पुल की

रेलवे का चिनाब ब्रिज जहां ऊंचाई के मामले में सबसे ऊंचा है वहीं दूसरी ओर रियासी जिले के अंजी खंड  में बनाया जा रहा अंजी पुल दुनिया का सबसे बड़ा केबल पुल है. इस पुल में 96 केबल लगाए गए हैं. इसकी लंबाई 331 मीटर है. ऊंचाई193 मीटर है. ये पुल रेलवे के अनुसार मई 2023 में पूरा हो जाएगा.


कहां से कहां तक बन रहा है सेक्‍शन

इससे पहले जम्‍मू से लेकर उधमपुर तक का सेक्‍शन शुरू हो चुका है, इसकी लंबाई 55 किलोमीटर  है,  जिसका 2005 में उद्घाटन किया जा चुका है. इसी तरह एक सेक्‍शन अनंतनाग से लेकर माझेम तक बनाया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 68 किलोमीटर है,  इसी तरह बारामुला से माझेम तक की लाइन की लंबाई 32 किलोमीटर, काजीकुंड से अनंनतनाग की लाइन 18 किलामीटर है, जिसका 2009 में शुरू किया जा चुका है, इस इलाके में ट्रेन को पहुंचाने के लिए दो टनल भी बनाई गई हैं, जिसमें 11 किलोमीटर की पीरपंजाल सुरंग है, जबकि दूसरी सांबेल में बनाई गई है जो 12 किलोमीटर लंबी है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago