होम / यूटिलिटी / लोगों को मिलता रहेगा फ्री राशन का लाभ, सरकार ने कर लिया ये इंतजाम 

लोगों को मिलता रहेगा फ्री राशन का लाभ, सरकार ने कर लिया ये इंतजाम 

इस बार गेहूं की फसल अच्छी हुई, जिससे किसानों के साथ सरकार अच्छी होने वाली है. जानकारी के अनुसार इस साल गेहूं उत्पादन का अनुमान 114 मिलियन टन है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बीच सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को राहत देने का काम किया है. सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर एक ओर किसानों की परेशानी को काम किया. दूसरा, फ्री राशन के लाभार्थियों को भी राहत की खबर दी है. दरअसल, सरकार ने लोगों को फ्री राशन का लाभ देने के लिए गेंहू की खरीद शुरू कर दी है. 

सरकार ने किया गेंहू का भंडारण
सरकार ने एक बार फिर से सरकीर गोदामों को भरने का काम कर लिया है. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने मंगलवार रात तक 262 लाख टन से ज्यादा गेहूं का भंडारण कर लिया है, जिसमें आने वाले दिनों में 10 से 15 लाख टन का और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि सरकार किसानों से पिछले साल के मुकाबले करीब 10 से 15 लाख टन अतिरिक्त गेहूं खरीदने जा रही है. ऐसी उम्मीद है कि सरकार इस साल किसानों से 270 से 275 लाख टन गेहूं किसानों से खरीदने की योजना बना रही है. 

गेंहू की खरीद में पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
खास बात तो ये है कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एफसीआई ने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अनाज किसानों से खरीदा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सरकार इस साल लगातार किसानों से गेहूं खरीद रही है, ताकि सरकारी गोदाम भरे रहें. एफसीआई ने अब तक जितना भी गेहूं किसानों से खरीदा है, उस हिसाब से पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले साल एफसीआई ने किसानों से 261.97 लाख टन गेहूं खरीदा था.

जारी रहेगी फ्री राशन स्कीम 

एक्सपर्ट्स के अनुसार सरकार द्वारा गेंहूं की खरीद फ्री राशन की समस्या का समाधान माना जा रहा है. यानी की अब लोगों को फ्री राशन मिलने में कोई समस्या नहीं आएगी. दरअसल, सरकार ने अगले 5 साल, 5 किलो अनाज की फ्री राशन स्कीम को आगे बढ़ा दिया है. पिछले साल फ्री राशन स्कीम की वजह से सरकार का स्टॉक रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंच गया था. आंकड़ों के अनुसार सरकार का स्टॉक 16 साल के लोअर लेवल पर था. अब जब सरकार ने गेहूं की बंपर खरीदारी कर ली है. उसकी वजह से फ्री राशन स्कीम में आगे बढ़ाने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी. 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा हुई गेंहू की खरीद
जानकारी के अनुसार सरकार ने सबसे ज्यादा गेहूं पंजाब और हरियाणा से खरीदा है. एक्सपर्ट्स ने इस बार गेहूं की फसल का बंपर अनुमान लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल गेहूं उत्पादन का अनुमान 114 मिलियन टन है. हरियाणा और पंजाब दोनों जगहों पर गेहूं की फसल अच्छी हुई है. वहीं, मध्यप्रदेश में आंकड़ा थोड़ा कम रह सकता है. वहीं, सरकार के अनुसार खरीद का ये आंकड़ा 300 मिलियन टन तक भी पहुंच सकता है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago