✕

होम / यूटिलिटी / SBI में आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है

SBI में आपका अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है

इसके लिए सबसे पहले आपको WAREG टाइप करना होगा. फिर एक स्पेस के साथ अपना अकाउंट नंबर लिखना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर आपके बहुत काम की है. SBI ने भी अब WhatsApp पर बैंकिंग सुविधाएं शुरू कर दी है. इससे आप कई झंझटों से बच सकते हैं और आपका काम चुटकी बजाते ही हो सकता है.

आपके लिए क्या होगा आसान
अब आप WhatsApp पर ही चैट के जरिए बैंक बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट सहित कई बैंकिंग सुविधाएं पा सकते हैं. 

SBI WhatsApp बैंकिंग सर्विसेज एक्टिवेट करने के लिए क्या है प्रॉसेस

स्टेप 1 : इसके लिए सबसे पहले आपको WAREG टाइप करना होगा. फिर एक स्पेस के साथ अपना अकाउंट नंबर लिखना होगा. इसके बाद इस मैसेज को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7208933148 नंबर पर SMS कर दें. 

स्टेप 2 : बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज भेजते ही आप SBI WhatsApp बैंकिंग के लिए रजिस्टर्ड हो जाएंगे. इसका मैसेज आपको आपके WhatsApp पर 90226 90226 नंबर से आ जाएगा. आप इस नंबर को सेव कर लें. SBI WhatsApp बैंकिंग सर्विसेज इसी नंबर पर उपलब्ध है.

स्टेप 3 : SBI WhatsApp बैंकिंग सर्विसेज की जानकारी के लिए 90226 90226 नंबर पर आप Hi या Hi SBI लिखकर WhatsApp करें.

स्टेप 4 : मैसेज टाइप करते ही बैंक की तरफ से ऑटोमैटिक रिप्लाई आएगा, जिसमें आपको 3 ऑप्शन दिए जाएंगे.

1. Account Balance
2. Mini Statement
3. De-register from WhatsApp Banking

स्टेप 5 : 1 नंबर रिप्लाई करते ही आपको आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. 2 नंबर रिप्लाई करते ही आपको पिछले 5 दिन के ट्रांजैक्शन की जानकारी दे दी जाएगी. यदि आपने गलती से भी 3 नंबर दबा दिया तो आप WhatsApp Banking के लिए डिरजिस्टर हो जाएंगे.

कितने बजे तक चालू रहती है ये सर्विस
SBI WhatsApp Banking की सर्विस 24×7 चालू रहती है. यानी आपको इसके लिए समय का इंतजार नहीं करना होगा. आपकी जब इच्छा हो आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं.

VIDEO: WhatsApp का धमाका फीचर, आपको आ जाएगा मजा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

41 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago