✕

होम / यूटिलिटी / सावधान! नौकरियों पर आने वाला है बड़ा संकट, 69% लोगों को रहना पड़ सकता है बेरोजगार

सावधान! नौकरियों पर आने वाला है बड़ा संकट, 69% लोगों को रहना पड़ सकता है बेरोजगार

एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 20 सालों में बहुत कम लोगों के पास ही अच्छी नौकरियों में कामकाज बचा रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश में अगले कुछ सालों में नौकरियों पर बड़ा सकंट आने की संभावना है. ऐसे में करीब 69 फीसदी लोग अपनी नौकरी से हाथ गवां सकते हैं. इसका कारण है ऑटोमेशन, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों पर आने वाले कुछ सालों में एक बड़ा खतरा बन सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 20 सालों में बहुत कम लोगों के पास ही अच्छी नौकरियों में कामकाज बचा रहेगा. 

इस रिपोर्ट में किया गया है दावा

'फ्यूचर ऑफ जॉब्स फोरकास्ट' नाम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की श्रम में भागीदारी अगले 20 सालों में घटकर केवल 41 फीसदी रह जाएगी. 1.1 बिलियन लोगों के लिए 2040 तक नए रोजगार के अवसर पैदा करना एक चुनौती भरा कार्य होगा, क्योंकि ऑटोमेशन की वजह से बहुत कम सेक्टर में चुनिंदा लोगों के लिए ही नौकरियों के अवसर रहेंगे. विश्लेषक माइकल ओ'ग्राडी ने कहा कि भारत का कार्यबल युवा है, जिसकी औसत आयु 38 वर्ष है और इसकी कामकाजी आबादी अगले 20 वर्षों में 160 मिलियन तक बढ़ जाएगी. 

भारत सहित इन देशों पर ज्यादा असर

रिपोर्ट में कहा गया है जिन देशों में मानव श्रम का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वहां पर सबसे ज्यादा संकट गहराने वाला है. इनमें देशों में भारत के अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. इन देशों में यूरोप और उत्तरी अमेरिका से ज्यादा असर पड़ने की संभावना है. 

इन सेक्टर में पड़ेगा ज्यादा असर

निर्माण और कृषि ऐसे सेक्टर हैं जहां पर फिलहाल मानव श्रम की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है. फिलहाल ये सेक्टर अंसंगठित क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियों के अवसर प्रदान करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन सेक्टर में 247 मिलियन से अधिक नौकरियों के खतरे में पड़ने की उम्मीद है. 

चीन और जापान में भी गहराया संकट

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2040 तक चीन अपनी कामकाजी आबादी में 11 फीसदी की गिरावट देखेगा और 7 फीसदी नौकरियां ऑटोमेशन के कारण समाप्त हो जाएंगी. 2020 और 2040 के बीच जापान की कामकाजी आबादी में 19 फीसदी की कमी आएगी. 2050 तक इसके लगभग एक तिहाई घटने का अनुमान है.

VIDEO: भारत में Youtube के यूजर्स की संख्या में हुआ 2.7 गुना इजाफा, ये है वजह

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

57 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

43 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

50 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago